UPSC ने निकाली ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी, वैज्ञानिक और चिकित्सा (मेडिकल) समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

UPSC recruitment 2026 for Group A and B posts fill out the online form by July 31

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू कर दी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी, वैज्ञानिक और चिकित्सा (मेडिकल) समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आरक्षण संबंधी नियम अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

UPSC भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दी गई जरूरी तारीखों का ध्यान रखना चाहिए:

कार्यक्रम- तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू- 11 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जुलाई 2026, शाम 6 बजे तक

आवेदन का माध्यम- UPSC के ORA (ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन

किन पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रमुख पद शामिल हैं:

असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट (Assistant Soil Chemist)

प्रॉसिक्यूटर (Prosecutor)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (क्लिनिकल हेमेटोलॉजी)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (एंडोक्रिनोलॉजी)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (नियोनेटोलॉजी)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूक्लियर मेडिसिन)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (पल्मोनरी मेडिसिन)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी)

स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)

डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (एंटोमोलॉजी)

एंटोमोलॉजिस्ट

जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी)

UPSC ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि हर पद के लिए पात्रता शर्तें अलग-अलग हैं। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और यह सुनिश्चित कर लें कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हैं।

UPSC भर्ती 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल पर जाएं।

2. होमपेज पर अपनी पसंद के भर्ती विज्ञापन (Recruitment Advertisement) पर क्लिक करें।

3. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।

5. निर्धारित प्रारूप (Format) में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

6. यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।

7. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका कन्फर्मेशन पेज/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन शुल्क जमा करने या दस्तावेज अपलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक UPSC की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्या upscsoap@nic.in ईमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं।

उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल UPSC की आधिकारिक अधिसूचना और ORA पोर्टल से ही प्राप्त करनी चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।