UPSC Prelims Result: upsc.gov.in पर जारी होगा यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें पिछले साल की कट-ऑफ?
UPSC CSE Prelims Result: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट कुछ दिनों में जारी होने वाला है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी।
UPSC Prelims Result 2026: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा दे चुके लाखों अभ्यर्थी अब बड़ी ही बेसब्री से 'upsc.gov.in' पर अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग जून के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट और सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की पीडीएफ (PDF) जारी कर देगा। हालांकि यूपीएससी ने परिणाम की तिथि जारी नहीं की है। लेकिन बीते वर्षों के ट्रेंड को देखें तो प्री रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी।
पिछले वर्ष यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था और नतीजे 15 दिन बाद 11 जून 2025 को घोषित कर दिए गए थे। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 का आयोजन 16 जून 2024 को हुआ था और नतीजे 15 दिन बाद 1 जुलाई 2024 को घोषित कर दिए गए थे। 2023 में 28 मई को प्रीलिम्स हुआ था, नतीजे 12 जून 2023 को आ गए थे। 2022 में 5 जून को प्रीलिम्स होने के 17 दिन बाद 22 जून को परिणाम जारी कर दिया गया था।
प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित होते ही जो छात्र कट-ऑफ को पार कर लेंगे, वे सीधे 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर छात्र के मन में इस समय एक ही सवाल तैर रहा है— "इस बार कट-ऑफ कितनी जाएगी?" इस उलझन को सुलझाने और अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए, आइए नजर डालते हैं पिछले साल 2025 की आधिकारिक कट-ऑफ पर।
कैसी रही थी साल 2025 की आधिकारिक कट-ऑफ?
UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सामान्य वर्ग से लेकर आरक्षित वर्गों की कट-ऑफ कुछ इस प्रकार रही थी:
सामान्य वर्ग (General Category): 92.66 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 92.00 अंक
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 89.34 अंक
अनुसूचित जाति (SC): 84.00 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST): 82.66 अंक
पीडब्ल्यूबीडी-1: 76.66 अंक
पीडब्ल्यूबीडी-2: 54.66 अंक
पीडब्ल्यूबीडी-3: 40.66 अंक
पीडब्ल्यूबीडी-5: 40.66 अंक
किन पदों पर होगी भर्ती?
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
रिजल्ट के बाद क्या करें अभ्यर्थी?
UPSC जल्द ही बिना किसी पूर्व सूचना के परिणाम घोषित करेगा। जो अभ्यर्थी 2026 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट आते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में आ जाता है, तो बिना एक दिन भी गंवाए आपको मेंस परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-1) भरने और उत्तर लेखन के अभ्यास में जुट जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


