UPSC CSE Prelims Result Name Wise Download Pdf: यूपीएससी प्रीलिम्स मेरिट लिस्ट में चेक करें अपना नाम, डाउनलोड लिंक
UPSC CSE Prelims Result Name Wise Download Pdf : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट नाम-वार जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए 13343 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

UPSC CSE Prelims Result Name Wise Download Pdf: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 24 मई को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर वार और नाम-वार लिस्ट पीडीएफ रूप में जारी की है। इस साल कुल 1016 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई इस प्रारंभिक परीक्षा में से 13,343 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
सफल छात्रों के लिए 19 जून से खुलेगा DAF-I का पोर्टल
प्रीलिम्स की पास करने वाले छात्रों के लिए राहत की सांस लेने का समय बहुत कम है, क्योंकि असली चुनौती यानी मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी सफल उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से विस्तृत आवेदन फॉर्म-I (DAF-I) भरना होगा।
इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 जून से 28 जून 2026 तक खुला रहेगा। यूपीएससी ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने पहले से अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिए हैं और उन्हें कोई नई जानकारी नहीं जोड़नी है, उन्हें भी इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी डिटेल्स को दोबारा वेरिफाइड करना होगा। जो छात्र इस समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म सबमिट नहीं करेंगे, उन्हें मेन्स परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए फॉर्म की फीस 200 रुपये है, जबकि महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है।
UPSC IAS Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What's New” सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको UPSC CSE Prelims Result 2026 Name Wise लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
21 अगस्त से शुरू होगी मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा की इस पहली और कठिन बाधा को पार करने वाले उम्मीदवारों के पास अब मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 70 दिनों से भी कम का समय बचा है। यूपीएससी टाइमटेबल के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाएगा, जो कि पांच दिनों तक चलने वाली एक वर्णनात्मक लिखित परीक्षा होगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


