UPSC Prelims Result 2026 का इंतजार कब तक? upsc.gov.in पर कैसे चेक करें अपना रोल नंबर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी हो सकता है। कैसे देखें यूपीएससी प्री का रिजल्ट? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया।

UPSC Prelims Result 2026 का इंतजार कब तक? upsc.gov.in पर कैसे चेक करें अपना रोल नंबर

देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें अब प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर टिकी हुई हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से अभ्यर्थी लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 6 जून से 10 जून 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि आयोग ने अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को केवल आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए।

24 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर में किया गया था। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब सभी को परिणाम का इंतजार है, क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होगा कि कौन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होगा। परिणाम एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे।

कैसे तैयार होता है प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम?

प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं। पहला सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-1 होता है, जिसके अंक मेरिट सूची तैयार करने में उपयोग किए जाते हैं। दूसरा सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (सीसैट) होता है, जो केवल अर्हकारी प्रकृति का होता है। अभ्यर्थियों को सीसैट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसके बाद सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-1 में मिले अंकों, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या और अभ्यर्थियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर कटऑफ तय की जाती है।

परिणाम कैसे देखें?

परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC.gov.in पर जाकर इसे देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए -

  • सबसे पहले वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद Examinations सेक्शन में जाएं।
  • वहां written results विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद के UPSC Prelims Reult 2026 लिंक पर जाएं और पीडीएफ डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें।

डॉक्यूमेंट खुलने के बाद खोज विकल्प की सहायता से अपना रोल नंबर तलाशें। यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित माने जाएंगे।

रिजल्ट डॉक्यूमेंट में क्या जानकारी होगी?

जारी किए जाने वाले परिणाम डॉक्यूमेंट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर, परीक्षा का नाम, आधिकारिक सूचना, अगले चरण की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश और मुख्य परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया और आगामी चरणों से जुड़ी आवश्यक तिथियां भी इसमें शामिल होंगी।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद अगला चरण क्या है?

जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यह चयन प्रक्रिया का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस चरण में अभ्यर्थियों के ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और उत्तर लेखन कौशल का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है।

सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें सावधान

परिणाम को लेकर सामाजिक माध्यमों पर कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आते रहते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। परिणाम और परीक्षा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं के माध्यम से ही प्राप्त करें। फिलहाल लाखों अभ्यर्थियों को आयोग की अगली घोषणा का इंतजार है और माना जा रहा है कि परिणाम जारी होते ही मुख्य परीक्षा की तैयारियां और तेज हो जाएंगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।