UPSC Prelims Result 2026 : क्या आज जारी होगा यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Prelims Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। जानिए कब तक रिजल्ट आ सकता है।

upsc prelims result 2026 expected date result pdf download link mains qualified candidates details hindi

UPSC Prelims Result 2026 : देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है। 24 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया, कोचिंग संस्थानों और अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट की संभावित तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बार परीक्षा में करीब 8.19 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि लगभग 5.49 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 933 रिक्तियों के लिए आयोजित यह परीक्षा हर साल की तरह बेहद प्रतिस्पर्धी रही।

कब आ सकता है UPSC Prelims Result 2026?

यूपीएससी ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो प्रारंभिक परीक्षा के लगभग 14 से 19 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 15 जून के आसपास या उससे पहले भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसलिए संभावनाएं हैं कि आयोग आज, कल या अगले कुछ दिनों में रिजल्ट जारी कर सकता है। आयोग आमतौर पर बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम प्रकाशित करता है। इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

UPSC Prelims Result 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थियों को अलग-अलग लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। यूपीएससी चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ के रूप में जारी करता है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Civil Services (Preliminary) Examination 2026 Result" लिंक खोल सकते हैं।

इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड करके अपने रोल नंबर को खोज सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर सूची में होगा, वे मुख्य परीक्षा यानी मेन्स के लिए पात्र माने जाएंगे।

इस बार कितने उम्मीदवार मेन्स तक पहुंच सकते हैं?

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का उद्देश्य बड़ी संख्या में उम्मीदवारों में से सीमित अभ्यर्थियों का चयन करना होता है। विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार इस बार लगभग 12 हजार से 14 हजार उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जा सकते हैं। अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो परीक्षा में शामिल हुए करीब 5.49 लाख उम्मीदवारों में से 97 से 98 प्रतिशत अभ्यर्थी प्रारंभिक चरण में ही बाहर हो जाएंगे। यही वजह है कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

इस बार परीक्षा में क्या रहा खास?

UPSC CSE 2026 के दौरान एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। आयोग ने पहली बार प्रारंभिक परीक्षा की अस्थायी आंसर की परीक्षा के केवल चार दिन बाद जारी कर दी। इससे पहले आमतौर पर आंसर की अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाती थी। जारी अस्थायी आंसर में 100 प्रश्नों में से एक प्रश्न को हटाया भी गया था।

किन सेवाओं के लिए होती है यह परीक्षा?

गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केवल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) तक सीमित नहीं है। इसके जरिए केंद्र सरकार की 21 अलग-अलग ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में भर्ती की जाती है। इनमें भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और कई अन्य प्रतिष्ठित सेवाएं शामिल हैं। अंतिम चयन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी और वरीयता के आधार पर किया जाता है।

UPSC CSE Mains 2026 परीक्षा के लिए कितना समय मिलेगा?

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग दो महीने का समय मिलेगा। यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से शुरू होने वाला है। मुख्य परीक्षा लिखित होती है और इसमें नौ प्रश्नपत्र शामिल होते हैं। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।