UPSC Prelims Result 2026: कब जारी होगा यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट, कहां और कैसे देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। अभ्यर्थी upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

upsc prelims result 2026 expected date how and where to check upsc cse prelims result

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (UPSC CSE Prelims 2026) का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। अभ्यर्थी upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसकी शुरुआत 21 अगस्त 2026 से निर्धारित है।

कुल कितने उम्मीदवार

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए करीब 5.49 लाख अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा 24 मई को देशभर में दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल 400 अंकों की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने उत्तरों के मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए 28 मई को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UPSC जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट के साथ आयोग कटऑफ सूची और सफल अभ्यर्थियों का विवरण भी जारी कर सकता है।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

2. अब वेबसाइट क होमपेज पर उम्मीदवारों को What’s New सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 933 अभ्यर्थी की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 24 मई को आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की गई थी। पहली शिफ्ट पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे आयोजित करवाई गई थी।

रिजल्ट डॉक्यूमेंट में क्या जानकारी होगी?

जारी किए जाने वाले परिणाम डॉक्यूमेंट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर, परीक्षा का नाम, आधिकारिक सूचना, अगले चरण की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश और मुख्य परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया और आगामी चरणों से जुड़ी आवश्यक तिथियां भी इसमें शामिल होंगी।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद अगला चरण क्या है?

जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यह चयन प्रक्रिया का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस चरण में अभ्यर्थियों के ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और उत्तर लेखन कौशल का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कब जारी होगा यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट, कहां और कैसे देखें