UPSC Prelims Result date: यूपीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर कब आएगा, जानें परिणाम के बाद आगे क्या?

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC CSE Prelims Result 2026 Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 24 मई को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट upsc.gov.in पर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। 5.49 लाख अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

UPSC CSE Prelims Result 2026

UPSC CSE Prelims Result 2026 date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए करीब 5.49 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार अब किसी भी समय खत्म हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड्स और आयोग के इतिहास को देखें तो परीक्षा संपन्न होने के महज 15 से 20 दिनों के भीतर ही प्रीलिम्स के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपीएससी बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नतीजों के साथ-साथ इस साल की संभावित कटऑफ लिस्ट भी जारी कर देगा।

परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद, आयोग ने उत्तर पुस्तिकाओं के पारदर्शी मूल्यांकन के लिए 28 मई 2026 को आंसर-की भी जारी कर दी थी। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकेंगे; इसलिए उन्हें नई और सटीक अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

कुल 933 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आपको बता दें कि इस साल की परीक्षा के माध्यम से आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UPSC IAS Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What's New” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

UPSC IAS रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला चरण?

UPSC जल्द ही बिना किसी पूर्व सूचना के परिणाम घोषित करेगा। जो अभ्यर्थी 2026 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट आते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में आ जाता है, तो बिना एक दिन भी गंवाए आपको मेंस परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-1) भरने और उत्तर लेखन के अभ्यास में जुट जाना चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा, जानें परिणाम के बाद आगे क्या?