UPSC Prelims Answer Key OUT, Link : यूपीएससी CSE प्रीलिम्स आंसर-की जारी, एक प्रश्न ड्रॉप, डाउनलोड PDF लिंक
UPSC Prelims Answer Key OUT : यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी www.upsc.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की में जनरल स्टडीज के पेपर से एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है।

UPSC Prelims Answer Key OUT : यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी www.upsc.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की में जनरल स्टडीज के पेपर से एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है। अगर किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 31 मई 2026 तक उसे दर्ज करा सकता है। इसके लिए उसे तीन प्रमाण दिखाने होंगे। ऐसा पहली बार है कि यूपीएससी ने प्री के तुरंत बाद आंसर-की जारी की है। अंतिम उत्तर कुंजी परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
अभ्यर्थी 31 मई 2026 शाम छह बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन पोर्टल 'ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (क्यूपीरेप)' के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। यह पोर्टल यूपीएससी ऑनलाइन पोर्टल https://upsconline.nic.in/login पर उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि अभी तक आयोग फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की सार्वजनिक करता आ रहा था अब अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि वह चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएंगे या नहीं। पहले छात्रों में यह अनिश्चितता रहती थी कि उन्हें मुख्य परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए या अगले साल की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू करनी चाहिए। पहले उत्तर कुंजी जारी होने से उम्मीदवारों को प्रभावी ढंग से योजना बनाने में मदद मिलेगी।
सबूत देने होंगे
अभ्यर्थी अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर कुंजी का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त विवरण और तीन प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने कहा कि इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक और आकलन करने में मदद मिलेगी तथा उन्हें समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा। यूपीएससी ने कहा कि प्राप्त सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा व्यापक और सूक्ष्म समीक्षा की जाएगी। बयान के अनुसार, "विशेषज्ञ प्रत्येक आपत्ति की सावधानी के साथ जांच करेंगे। जो सबूत मिलेंगे, उनका मूल्यांकन करेंगे। संबंधित प्रश्नों की उत्तर कुंजी की सटीकता पर अपने विचार दर्ज करेंगे।' आयोग ने कहा कि सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
5.49 लाख उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम
आपको बता दें कि रविवार को देश के 83 शहरों में बने 2,072 केंद्रों पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 का आयोजन किया, जिसमें करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। आयोग द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 8 लाख,19 हजार, 732 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 67 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इसके विपरीत, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 में लगभग 9.5 लाख आवेदकों में से करीब 61 प्रतिशत उपस्थित हुए थे।
यूपीएससी ने बताया कि फर्जी उम्मीदवारों को रोकने और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता को मजबूत करने के लिए पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर 'रियल-टाइम फेस ऑथेंटिकेशन' (चेहरा पहचानने वाली) तकनीक लागू की गई थी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित यह प्रणाली सभी केंद्रों पर सफलतापूर्वक संचालित हुई।
यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने परीक्षा के सुचारू संचालन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि फेस ऑथेंटिकेशन प्रोटोकॉल को लागू करना आयोग द्वारा किए गए सबसे जटिल परिचालन कार्यों में से एक था।
यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें सुबह के सत्र में सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र-एक) और दोपहर के सत्र में सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) प्रश्नपत्र-दो का आयोजन किया गया।
किस राज्य से कितनों ने हिस्सा लिया
प्रमुख केंद्रों में, दिल्ली में 144 केंद्रों पर सबसे अधिक 70,885 आवेदक दर्ज किए गए, इसके बाद हैदराबाद में 100 केंद्रों पर 44,209 उम्मीदवार और पटना में 79 केंद्रों पर 39,147 उम्मीदवार रहे। कारगिल में सबसे कम आवेदक दर्ज किए गए, जहां एक केंद्र पर केवल 98 उम्मीदवार थे।
आयोग ने कहा कि देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी केंद्रों पर पीने का पानी, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए मोबाइल सिग्नल जैमर और प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे।
परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से यूपीएससी ने इस साल भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में तीन नए केंद्र जोड़े। आयोग ने एक ड्रॉपडाउन विकल्प भी पेश किया है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों की भविष्य की योजना के लिए अपने पसंदीदा नजदीकी शहरों का संकेत दे सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


