UPSC Prelims Answer Key: यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2026, 31 मई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति; देने होंगे 3 सबूत
UPSC CSE Prelims Answer Key 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन आज 24 मई 2026 को किया गया। इसके तुरंत बाद आंसर-की जारी की जाएगी। 31 मई 2026 तक अभ्यर्थी 3 प्रमाण देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

UPSC Prelims Answer Key: आज देश भर के 83 परीक्षा शहरों में इस वर्ष लगभग 8.19 लाख से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए दो अलग-अलग सत्रों (जीएस पेपर-1 और सीसैट पेपर-2) में प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए आयोग पूरी तरह मुस्तैद है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए एक ऐतिहासिक और बहुत बड़ा सुधार किया है। यूपीएससी के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के संपन्न होने के तुरंत बाद ही आधिकारिक ‘आंसर-की’ जारी कर दी जाएगी।
आयोग के इस अभूतपूर्व कदम से देश के लाखों सिविल सेवा अभ्यर्थियों को एक बहुत बड़ी राहत मिली है। अब तक छात्रों को आधिकारिक आंसर-की देखने के लिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया (प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू) के समाप्त होने और फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक महीनों, और कई बार तो साल भर का लंबा इंतजार करना पड़ता था।
क्यों अहम है आयोग का यह फैसला?
हर साल परीक्षा के बाद यूपीएससी अभ्यर्थी इस बात को लेकर असमंजस में रहते थे कि उनके कितने उत्तर सही हैं और कितने गलत। इस दौरान छात्र अपने प्राप्तांकों का अनुमान लगाने के लिए कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी की जाने वाली अनौपचारिक आंसर-की पर निर्भर रहते थे, जिसमें कई गलतियां होती थीं।
इस व्यवस्था को "एक नई शुरुआत" बताते हुए यूपीएससी के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और उम्मीदवारों के साथ समय पर संवाद को मजबूत करना है। अब छात्र आधिकारिक पोर्टल से अपने ओएमआर (OMR) उत्तरों का मिलान करके समय रहते मेन्स परीक्षा की तैयारी को लेकर एक सही और ठोस निर्णय ले सकेंगे।
31 मई तक छात्र दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
आयोग ने न केवल आंसर-की जल्दी जारी करने का फैसला किया है, बल्कि छात्रों को किसी भी विवादित प्रश्न या उत्तर पर अपनी बात रखने का मौका भी दिया है। आंसर-की जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आयोग द्वारा दिया गया उत्तर गलत है, तो वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (QPRep) के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार 31 मई 2026 को शाम 6:00 बजे तक ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौतियां या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
कड़े होंगे नियम: देने होंगे 3 सबूत
प्रक्रिया को निष्पक्ष और गंभीर बनाए रखने के लिए यूपीएससी ने आपत्ति दर्ज कराने के कड़े नियम तय किए हैं। चुनौती देने वाले उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि उनके अनुसार कौन सा उत्तर सही है और उसकी डिटेल्स क्या है। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि दावे के समर्थन में उम्मीदवार को कम से कम तीन प्रामाणिक और विश्वसनीय स्रोतों या संबंधित किताबों के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
प्राप्त सभी आपत्तियों की गहन समीक्षा आयोग के विषय एक्सपर्ट की एक स्पेशल कमेटी द्वारा की जाएगी। एक्सपर्ट की हरी झंडी और उनके द्वारा साक्ष्यों के वेरिफिकेशन के बाद ही 'फाइनल आंसर-की' तैयार की जाएगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


