UPSC: यूपीएसई प्रीलिम्स 2026 पेपर लीक का सच, PIB ने दावों को बताया 100% फर्जी
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रीलिम्स 2026 पेपर लीक का दावा पूरी तरह फर्जी है। PIB फैक्ट चेक और विशेषज्ञों के अनुसार, एक कोचिंग द्वारा वेबसाइट पर की गई 'SEO बैकडेटिंग' की वजह से यह पूरा भ्रम फैला था।

UPSC Prelims Paper 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है। सरकारी संस्था 'पीआईबी फैक्ट चेक' (PIB Fact Check) ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि यूपीएससी प्रिलिम्स का पेपर लीक होने की खबरें पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं। इस जांच के बाद साफ हो गया है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित है और छात्र बिना किसी डर के अपनी आगे की तैयारी जारी रख सकते हैं।
क्या था पूरा विवाद और NSUI का दावा?
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब छात्र संगठन 'नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया' (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट 'अनंतम आईएएस' (Anantam IAS) के स्टडी मटेरियल से प्रीलिम्स परीक्षा के 100 में से 82 सवाल हू-बहू मैच कर रहे हैं। विनोद जाखड़ ने कोचिंग माफिया और सिस्टम के बीच मिलीभगत की आशंका जताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी, जिससे लाखों सिविल सेवा अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया था।
कोचिंग संस्थान की सफाई
जैसे ही यह मामला गरमाया, 'अनंतम आईएएस' कोचिंग संस्थान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी सफाई पेश की। संस्थान का कहना है कि उन्होंने परीक्षा समाप्त होने और प्रश्न पत्र के सार्वजनिक होने के बाद ही उसकी ‘आंसर-की’ तैयार की थी।
तो फिर कोचिंग के नोट्स परीक्षा के सवालों से हू-बहू मैच करते हुए क्यों दिखाई दे रहे थे? शिक्षाविदों और सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स ने जब इस मामले की गहराई से पड़ताल की, तो एक बेहद चौंकाने वाली तकनीकी वजह सामने आई। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोई पेपर लीक नहीं बल्कि सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की एक चालाक ट्रिक थी।
कोचिंग संस्थान ने परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी वेबसाइट के पुराने आर्टिकल्स और वेबपेज को एडिट किया ताकि वे परीक्षा में आए असली सवालों से मैच कर सकें। ऐसा इसलिए किया गया ताकि गूगल जैसे सर्च इंजन पर उनकी रैंकिंग बढ़ सके और छात्रों को लगे कि कोचिंग ने पहले ही ये सवाल पढ़ा दिए थे। इसी 'बैकडेटिंग' यानी इंटरनेट पर सामग्री की पुरानी तारीख दिखाने की की वजह से छात्रों के बीच यह भारी गलतफहमी और पेपर लीक का भ्रम पैदा हुआ।
मजबूत है यूपीएससी का सिस्टम, सुप्रीम कोर्ट ने भी की तारीफ
इस पूरे विवाद के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं की गोपनीयता और सुरक्षा का ढांचा बेहद मजबूत है, जिसे भेदना मुमकिन नहीं है। खुद सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में यूपीएससी की निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की जमकर तारीफ कर चुकी है।
सभी छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली इस तरह की किसी भी सनसनीखेज अफवाह या अनवेरिफाइड सोर्सेज के दावों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी आधिकारिक और वेरिफाइड जानकारी के लिए केवल यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विश्वास करें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


