UPSC Prelims Admit Card Download Link : यूपीएससी CSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, जानें 5 बड़े बदलाव, IAS IPS के कितने पद
UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को होगा। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 भी होगी। यूपीएससी सिविल सेवा में इस वर्ष 933 और भारतीय वन सेवा परीक्षा में 40 वैकेंसी है। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है।
कैसे डाउनलोड करें यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2- होम पेज पर दिए गए लिंक e - Admit Card: Civil Services (Preliminary) Examination, 2026” पर क्लिक करें
स्टेप 3- पेज पर लॉगइन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 3- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें लें।
ध्यान रखें यूपीएससी सीएसई 2026 के ये बड़े बदलाव
1. प्रीलिम्स के तुरंत बाद जारी होगी आंसर-की
यूपीएससी इस बार सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद इसकी आंसर-की जारी करेगा। कुछ समय केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में यह जानकारी दी थी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालना में यह निर्णय लिया है।
2. प्रश्न पत्र को लेकर आपत्ति की समयसीमा घटाई
यूपीएससी ने प्रश्न पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा को भी सात दिन से घटाकर पांच दिन कर दिया है। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को पूछे गए प्रश्नों और उत्तर कुंजी पर पांच दिनों की अवधि में अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।
3. फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
वर्ष 2026 से सिविल सेवा समेत यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का 'फेस टेस्ट' यानी 'फेस ऑथेंटिकेशन' किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी। एआई फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम न सिर्फ फर्जी उम्मीदवारों की पहचान करेगा, बल्कि मैन्युअल चेकिंग के मुकाबले अधिक तेज होगा। इससे परीक्षाओं में होने वाली जालसाजी और डमी कैंडिडेट्स जैसी घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी
4. दिव्यांगों को मनपसंद का एग्जाम सेंटर
इसके अलावा इस बार से दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी मन-पसंद का सेंटर अलॉट किया जाएगा। अब हर दिव्यांग उम्मीदवार को उनके द्वारा चुना गया केंद्र मिलेगा।
5. रैंक बढ़ाने के लिए बार-बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने पर रोक
जो पहले से सीएसई पास कर सर्विस में हैं उनके फिर से परीक्षा में बैठने को लेकर कई नियम कायदे तय किए गए हैं। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके अनुसार, वर्तमान में आईएएस या आईएफएस में कार्यरत कोई भी उम्मीदवार सीएसई-2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं होगा। यदि कोई उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के बाद आईएएस या आईएफएस में नियुक्त होता है, तो वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बावजूद मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति मुख्य परीक्षा शुरू होने के बाद लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले होती है, तो उसे सीएसई-2026 के परिणाम के आधार पर किसी भी सेवा या पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
गाइडलाइंस के 4 अहम नियम
1. 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट
परीक्षा के प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा अर्थात पूर्वाहन सत्र में 09:00 बजे तथा अपराहन सत्र में 02:00 बजे प्रवेश बंद होने के पश्चात परीक्षा स्थल पर किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।
2. काला बॉल पेन ही लाएं
काले बॉल प्वाइंट पेन से अलग किसी अन्य पेन से दिए किए गए उत्तरों की चेकिंग नहीं की जाएगी। ओएमआर आंसरशीट और अटेंडेंस शीट इसी से भरी जाएगी।
3. परीक्षा में एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ जरूर लाएं।
4. किसी भी तरह का मोबाइल, घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एग्जाम हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
किस कैटेगरी में कितने पद
यूपीएससी सीएसई 2026 के अंतर्गत आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 72 पद अनारक्षित हैं। 27 एससी, 14 एसटी, 49 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 62 पद अनारक्षित हैं। 19 पद एससी, 17 एसटी, 37 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2026 से 40 पद भरे जाएंगे। 19 पद अनारक्षित हैं। 6 पद एससी, 3 पद एसटी, 11 ओबीसी, 4 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। आईआरएस ( IRS - C&IT) के कुल 94 पद हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को होगा।
इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा।
किस कैटेगरी के लिए कितने पद:
अनारक्षित (UR): 397
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 243
अनुसूचित जाति (SC): 133
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 88
अनुसूचित जनजाति (ST): 72
933 वैकेंसी का सर्विस वाइज ब्रेकअप
यहां देखें यूपीएससी सीएसई 2026 वैकेंसी ब्रेकअप ( UPSC CSE 2026 Vacancy breakup )
क्र.सं. सेवा (Service) अ.जा. (SC) अ.ज.जा. (ST) अ.पि.व. (OBC) ई.डब्ल्यू.एस. (EWS) अनारक्षित (UR) कुल पद (Total) PwBD (कुल)
1 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 27 14 49 18 72 180 7
2 IFS (भारतीय विदेश सेवा) 6 3 11 4 16 40 2
3 IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 19 17 37 15 62 150 0
4 IA&AS (भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा) 3 1 5 2 9 20 2
5 ICAS (भारतीय सिविल लेखा सेवा) 2 2 4 0 7 15 0
6 ICLS (भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा) 2 0 8 1 9 20 1
7 IDAS (भारतीय रक्षा लेखा सेवा) 4 2 6 2 10 24 1
8 IDES (भारतीय रक्षा संपदा सेवा) 1 0 3 1 5 10 1
9 IIS (भारतीय सूचना सेवा) 2 0 2 2 9 15 2
10 IPoS (भारतीय डाक सेवा) 0 1 2 0 4 7 0
11 IP&TAFS (भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा) 1 0 8 1 8 18 1
12 IRMS (लेखा) 1 1 2 1 4 9 0
13 IRMS (कार्मिक) 1 0 1 1 2 5 0
14 IRMS (यातायात) 2 1 3 1 4 11 0
15 IRPFS (भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा) 2 0 2 2 11 17 0
16 IRS (C&IT) (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) 14 7 26 9 38 94 4
17 IRS (IT) (आयकर सेवा) 28 13 48 18 73 180 7
18 ITS (भारतीय व्यापार सेवा) 3 3 3 2 8 19 1
19 AFHQCS (सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा) 6 3 11 4 20 44 2
20 DANICS 1 2 5 1 7 16 1
21 DANIPS 5 0 1 0 6 12 0
22 PONDICS 2 1 5 2 11 21 1
23 PONDIPS 1 1 1 1 2 6 0
कुल योग (Grand Total) 133
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


