UPSC Plan B : बेकार नहीं जाएगी मेहनत, ये सरकारी नौकरियां हैं यूपीएससी CSE का प्लान बी, 10 बैकअप ऑप्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UPSC Plan B : हम आपको उन सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जहां आपकी यूपीएससी की तैयारी काम आ सकती है। इन नौकरियों को पाने के बाद भी आपका रुतबा अच्छा खासा होगा।

UPSC Plan B

UPSC Plan B : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल करीब 10 लाख उम्मीदवार आईएएस, आईपीएस अफसर का ख्वाब लिए इस परीक्षा में बैठते हैं लेकिन इनमें से महज 0.1 प्रतिशत यानी करीब 1000 उम्मीदवार ही सफल हो पाते हैं। बहुत से अभ्यर्थी ओवरओज होने या प्रयासों की सीमा खत्म होने के बाद यूपीएससी छोड़ दूसरी राह अपना लेते हैं। लेकिन तब तक वह अपनी युवावस्था का बड़ा हिस्सा पार कर चुके होते हैं। सालोंसाल कड़ी मेहनत के बाद यह फेलियर काफी तनाव देने वाला होता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हर अभ्यर्थी के पास एक बैकअप प्लान जरूर होना चाहिए कि अगर यूपीएससी क्रैक नहीं हो पाया तो फिर क्या? यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर आईएएस आईपीएस जैसे पदों पर बैठे अफसर भी युवाओं को अकसर सलाह देते रहते हैं कि अगर उनका दो या तीन प्रयासों में यूपीएससी क्लियर नहीं हो पाता है तो उन्हें इस पर वक्त जाया करने की बजाय प्लान बी पर फोकस करना चाहिए।

यहां हम आपको उन सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जहां आपकी यूपीएससी की तैयारी काम आ सकती है। इन नौकरियों को पाने के बाद भी आपका रुतबा अच्छा खासा होगा।

यूपीएससी अभ्यर्थी किन ऑप्शंस को बनाएं अपना प्लान बी (बैकअप प्लान), देखें लिस्ट

1. यूपीएससी सीएसई अभ्यर्थियों के प्लान बी में सबसे पहला नाम आता है - आरबीआई ग्रेड बी भर्ती का। यूपीएससी लेवल की तैयारी आरबीआई ग्रेड बी भर्ती परीक्षा में काम आ सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड, मुंबई यह भर्ती निकालता है। ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल पदों के लिए ग्रेजुएट ( कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ) या कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ग्रेड बी ऑफिसर जनरल, ग्रेड बी ऑफिसर डिपोर्ट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर) और ग्रेड बी ऑफिसर डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इंफोर्मेशन मैनेजमेंट ( डीएसआईएम) की वैकेंसी निकलती है।

2. राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस (PSC) परीक्षाएं

प्रत्येक राज्य का अपना लोक सेवा आयोग होता है जो डिप्टी कलेक्टर, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) और अन्य ग्रुप A और B पदों सहित प्रशासनिक भूमिकाओं के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। काफी हद तक भर्ती व परीक्षा का पैटर्न UPSC के समान होता है। हालांकि पीसीएस में आपको संबंधित राज्य की जीके को गहन रूप से पढ़ना होता है। बीपीएससी, यूपीपीएससी, आरपीएससी, एमपीपीएससी, एचपीएससी, सीजीपीएससी अपने अपने यहां पीसीएस भर्तियां निकालती हैं जहां आप किस्मत आजमा सकते हैं।

3. एसएससी सीजीएल (SSC CGL)

केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग हर साल ग्रेजुएट युवाओं के लिए सीजीएल भर्ती निकालता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि में ग्रुप ‘बी और ग्रुप ‘सी के पदों पर भर्ती होती है। 18 से 32 वर्ष तक के ग्रेजुएट युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी में न होने पर सीजीएल परीक्षा आपको असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर), सब-इंस्पेक्टर CBI, सब-इंस्पेक्टर एनआईए, टैक्स असिस्टेंट जैसे प्रतिष्ठत पद दिला सकती है।

4. ईपीएफओ भर्ती

इसके अलावा सिविल सर्विसेज एग्जाम के अभ्यर्थी यूपीएससी की एनफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर और असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर भर्ती ( EPFO EO, AO, APFC ) में ट्राय कर सकते हैं।

हज

5. आईबी एसीआईओ

इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ ग्रेड -II भर्ती को भी यूपीएससी का प्लान बी माना जाता है। ग्रेजुएट युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होती है।

6. सेबी असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती को भी यूपीएससी अभ्यर्थी एक बैकअप प्लान के तौर पर रख सकते हैं।

7. टीचिंग

यूपीएससी में न हो पाने पर अभ्यर्थी टीचिंग के क्षेत्र में जा सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन व यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट पास करके वे विश्वविद्यालय में शिक्षक बन सकते हैं। आप ऑनलाइन इंस्ट्रक्टर भी बन सकते हैं।

8. असिस्टेंट कमांडेंट ( UPSC CAPF AC )

सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती भी यूपीएससी ही निकालता है। यूपीएससी में की जीके की तैयारी इस भर्ती में काम आ सकती है। सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी ग्रेड ए ऑफिसर की होती है। ग्रेजुएट इसमें आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसमें अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष ही रहती है इसलिए अगर आयु सीमा 25 वर्ष (अनारक्षित वर्ग) तक है, तो ही इसे विकल्प बनाएं।

9. सरकारी इंटर्नशिप

उपरोक्त नौकरियों के अलावा समय समय पर विभिन्न मंत्रालय इंटर्नशिप निकालते हैं। यूपीएससी अभ्यर्थी इनका लाभ ले सकते हैं।

ये विभाग निकालते हैं इंटर्नशिप

नीति आयोग

विदेश मंत्रालय

विश्व स्वास्थ्य संगठन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर)

10. फेलोशिप

समय समय पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकलने वाली फेलोशिप का लाभ भी लिया जा सकता है। इसके लिए समाचार पत्रों पर नजर बनाए रखें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बेकार नहीं जाएगी मेहनत, ये सरकारी नौकरियां हैं UPSC का प्लान B, 10 बैकअप ऑप्शन