Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC NDA, NA I 2026 Exam Date released at upsc.gov.in check complete exam schedule here
UPSC NDA I 2026 Exam Date: यूपीएससी एनडीए और एनए-I परीक्षा 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी, देखें टाइमटेबल

UPSC NDA I 2026 Exam Date: यूपीएससी एनडीए और एनए-I परीक्षा 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी, देखें टाइमटेबल

संक्षेप:

UPSC NDA I 2026 Exam Dates: यूपीएससी ने एनडीए एवं एनए-I 2026 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए-I परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो शिफ्टों में किया जाएगा।

Jan 12, 2026 10:57 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC NDA, NA I 2026 Exam Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एंव नौसेना अकादमी- I, 2026 के लिए परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एनडीए एवं एनए-I, 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए-I परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो शिफ्टों में किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I परीक्षा 2026 टाइम टेबल-

1. गणित (सब्जेक्ट कोड-01) - सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

2. सामान्य योग्यता परीक्षण (सब्जेक्ट कोड-02) - दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-

1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)

2. नेवी- 42 (5 महिला पद)

3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)

5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 24 (3 महिला पद)

UPSC NDA, NA-I 2026 Exam Time Table: यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I, 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में जाकर 'Examination Time Table:National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।

4. अब आप शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए।

5. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।