UPSC NDA 2 Exam 2026 Date: यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा 2026 की तिथि जारी, 13 सितंबर को होगा एग्जाम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC NDA 2 Exam 2026 Date: यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए 2 लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे।

UPSC NDA, NA 2 Exam 2026
UPSC एनडीए और एनए-2 भर्ती परीक्षा तिथि जारी

UPSC NDA 2 Exam 2026 Dates: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में बतौर अधिकारी शामिल होकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (2) 2026' (NDA, NA Exam (2) 2026) का आयोजन 13 सितंबर 2026 (रविवार) को पूरे देश में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए थल सेना, नौसेना, वायु सेना और 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम (नेवल एकेडमी) में कुल 394 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग एक से दो सप्ताह पहले यानी सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

NDA परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम

एनडीए-2 की लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होगी, जिसे दो भागों में विभाजित किया गया है:

गणित: 300 अंकों का यह पेपर ढाई घंटे (150 मिनट) की अवधि का होगा। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के गणित पर आधारित वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT): 600 अंकों के इस पेपर के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। इसमें दो भाग होंगे—भाग 'ए' में अंग्रेजी (200 अंक) और भाग 'बी' में सामान्य ज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स (400 अंक) से प्रश्न पूछे जाएंगे।

दोनों ही पेपरों में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

चयन प्रक्रिया

सफलतापूर्वक चयन के लिए अभ्यर्थियों को दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा:

प्रथम चरण: 13 सितंबर को आयोजित होने वाली ऑब्जेक्टिव टाइप की लिखित परीक्षा।

द्वितीय चरण: लिखित परीक्षा में कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित 5 दिवसीय इंटरव्यू और पर्सनेलिटी टेस्ट (900 अंक) के लिए बुलाया जाएगा।

एसएसबी इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

UPSC NDA, NA-II 2026 Exam Time Table: यूपीएससी एनडीए एवं एनए-II, 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में जाकर 'Examination Time Table:National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।

4. अब आप शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए।

5. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC NDA-2 परीक्षा 2026 की तिथि जारी, 13 सितंबर को होगा एग्जाम