UPSC NDA CDS Vacancy : इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में 845 अफसरों की भर्ती, आज लास्ट डेट, परीक्षा कब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UPSC NDA CDS Vacancy 2026 : यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती परीक्षा-II 2026 और सीडीएस भर्ती परीक्षा-II 2026 के लिए आज 9 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन करें।

UPSC NDA CDS Vacancy 2026

UPSC NDA CDS Vacancy 2026 : यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती परीक्षा-II 2026 और सीडीएस भर्ती परीक्षा-II 2026 के लिए आज 9 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन इसके लिए upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन करें। एनडीए में 394 और सीडीएस में 451 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अफसर बनना चाहते हैं तो एनडीए और सीडीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास युवा एनडीए-एनए के लिए और ग्रेजुएट युवा सीडीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनडीए और सीडीएस लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी।

NDA वैकेंसी डिटेल्स

आर्मी - 208 (महिलाओं के लिए 10 पद समेत)

नेवी - 42 (महिलाओं के लिए 5 पद समेत)

एयर फोर्स फ्लाइंग - कुल 92 पद , (फ्लाइंग में महिलाओं के 2 पद समेत)

एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी टेक - 18 (महिलाओं के 2 पद समेत)

एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक - 10 (महिलाओं के 2 पद)

नेवल एकेडमी (एनए) (10 प्लस टू एंट्री स्कीम) - 24 (3 पद महिलाओं के लिए)

आयु संबंधी योग्यता

ऐसे पुरुष और महिलाएं जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 से पहले और 1 जनवरी 2011 के बाद न हुआ हो।

शैक्षणिक योग्यता

इंडियन आर्मी

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से बारहवीं पास होना चाहिए।

नेवी और एयरफोर्स

योग्यता (नौसेना और वायु सेना के लिए) : फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय से बाहरवीं कक्षा की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो।

ऐसे अभ्यर्थी जो अभी बारहवीं कक्षा में हैं, वे भी इन पदों के लिए आवेदन योग्य हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के समय पास होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

एनडीए आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये

एससी, एसटी, महिला - कोई फीस नहीं

सीडीएस में भर्तियां

एकेडमी के अनुसार रिक्तियों का विवरण

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए),देहरादून पद : 100

इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला पद : 32

एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद पद : 26

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई पद : 293

सीडीएस की शैक्षणिक योग्यता

आईएमए - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

नेवल एकेडमी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

एयर फोर्स एकेडमी- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री। बारहवीं में फिजिक्स एंव मैथमेटिक्स का अध्ययन किया हो। या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

सीडीएस आयु सीमा - 20 से 24 वर्ष।

एनडीए और सीडीएस के लिए चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू ।

सीडीएस आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस - 200 रुपये

एससी, एसटी, महिला - कोई फीस नहीं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में 845 अफसरों की भर्ती, आज लास्ट डेट