Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC NDA CDS Vacancy : UPSC NDA and UPSC CDS recruitment notification out application form apply upsconline
UPSC NDA , CDS Vacancy : यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती के आवेदन शुरू, वैकेंसी व योग्यता समेत खास बातें

UPSC NDA , CDS Vacancy : यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती के आवेदन शुरू, वैकेंसी व योग्यता समेत खास बातें

संक्षेप:

UPSC NDA, CDS 2026: यूपीएससी ने एनडीए/एनए और सीडीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। एनडीए व सीडीएस भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Dec 11, 2025 10:25 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UPSC NDA, CDS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी एनडीए/एनए और सीडीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2026) व सीडीएस भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट UPSC.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार एनडीए में 394 और सीडीएस में 450 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-

1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)

2. नेवी- 42 (5 महिला पद)

3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)

5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 24 (3 महिला पद)

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एनडीए/एनए आयु सीमा-

केवल अविवाहित पुरुष/महिला उम्मीदवार की आवेदन के योग्य हैं। उम्मीदवारों की जन्म तारीख 1 जुलाई 2007 से पहले और 1 जुलाई 2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया- चयन लिखित परीक्षा और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस एंडपर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क- जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों 100 रुपये की फीस देनी होगी। एससी, एसटी, महिला, JCOs के वार्ड/NCOs/ORs को कोई फीस नहीं देनी होगी।

ये भी पढ़ें:केंद्रीय नवोदय विद्यालय भर्ती में वैकेंसी में बंपर इजाफा, देखें कहां कितने पद

UPSC CDS (I) Exam 2026 की वैकेंसी डिटेल्स-

1. इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद

2. इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला- 26 पद

3. एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद

4. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) - 275 पद

5. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) - 18 पद

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 451 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आयु सीमा-

1. इंडियन मिलिट्री अकैडमी- अविवाहित पुरुष उम्मीदवार, जिनकी जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 के पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

2. इंडियन नेवल अकैडमी- अविवाहित पुरुष उम्मीदवार, जिनकी जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 के पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

3. एयर फोर्स अकैडमी- अविवाहित उम्मीदवार होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। गणना 1 जनवरी 2027 से होगी। जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 के पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

4. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (SSC Men) – अविवाहित पुरुष उम्मीदवार। उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 जनवरी 2002 के पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

सीडीएस शैक्षणिक योग्यता-

इंडियन मिलिट्री अकैडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।

इंडियन नेवल अकैडमी- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री।

एयर फोर्स अकैडमी- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 10+2 लेवल पर फिजिक्स और गणित के साथ डिग्री या फिर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग।

आवेदन शुल्क- जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देय होगा। एससी,एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।