UPSC NDA, CDS II Final Result 2025: यूपीएससी NDA-CDS II फाइनल रिजल्ट 2025 जारी, यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट
UPSC NDA, CDS II Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS II) 2025 का फाइनल रिजल्ट पर घोषित कर दिया है।

UPSC NDA, CDS II Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS II) 2025 का फाइनल रिजल्ट पर घोषित कर दिया है। इन नतीजों के बाद अब सफल अभ्यर्थी भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग होने के लिए तैयार हैं।
इन परीक्षाओं का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ (PDF) प्रारूप में उपलब्ध करा दिया गया है। इस मेरिट लिस्ट में उन जांबाज युवाओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा के बाद कठिन एसएसबी (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट को सफलतापूर्वक पास किया है।
NDA (II) 2025: युवाओं ने गाड़े सफलता के झंडे
UPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एनडीए के 156वें कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी के 118वें कोर्स के लिए कुल 742 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए अपनी जगह सुरक्षित की है। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय छात्रों के लिखित परीक्षा के अंक और सेवा चयन बोर्ड (SSB) के अंकों को जोड़ा गया है।
CDS (II) 2025: ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए राह हुई साफ
सीडीएस II 2025 के परिणामों में उन ग्रेजुएट युवाओं की लिस्ट जारी की गई है जो इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में शामिल होंगे। कुल 310 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग ने बताया कि अंतिम चयन चिकित्सा परीक्षण के परिणामों और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अधीन होगा। सफल छात्रों को अब जल्द ही जॉइनिंग लेटर भेजे जाएंगे।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
यदि आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो आप इन सरल चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'What's New' सेक्शन के अंतर्गत "Final Result: National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2025" या "Combined Defence Services Examination (II), 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए होंगे।
4. Ctrl + F का उपयोग करके अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
महत्वपूर्ण निर्देश और स्कोरकार्ड
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। ये अंक पोर्टल पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे। जिन उम्मीदवारों का चयन किन्हीं कारणों से प्रोविजनल रखा गया है, उन्हें अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट और जन्म प्रमाण पत्र आयोग के पास जल्द से जल्द जमा करने होंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


