UPSC NDA, CDS : यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी, देखें कहां कितनी वैकेंसी
UPSC NDA, CDS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से यूपीएससी एनडीए/एनए और सीडीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

UPSC NDA, CDS 2026: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अफसर बनकर देश सेवा करने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक बेहद बड़ी राहत दी है। आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा-II 2026 और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा-II 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो अभ्यर्थी अब तक किन्हीं कारणों से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे, वे अब 11 जून 2026 को शाम 6:00 बजे तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
इन दोनों बड़ी रक्षा परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मई 2026 को हुई थी, और पहले इसकी अंतिम तिथि 9 जून तय की गई थी। लेकिन छात्रों की मांग और सहूलियत को देखते हुए यूपीएससी ने इसमें दो दिनों का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 13 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
UPSC CDS (II) Exam 2026 की वैकेंसी डिटेल्स-
1. इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद
2. इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला - 32 पद
3. एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 26 पद
4. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई - 293 पद
एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-
1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)
2. नेवी- 42 (5 महिला पद)
3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)
4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)
5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)
नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 24 (3 महिला पद)
NDA II परीक्षा: 12वीं पास युवाओं को मौका
इस साल यूपीएससी NDA II भर्ती अभियान के जरिए कुल 394 रिक्तियों को भरने जा रहा है। योग्यता की बात करें तो आर्मी विंग के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना (या इस साल परीक्षा दे रहा होना) जरूरी है। वहीं एयरफोर्स और नेवल विंग के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 के बीच होना चाहिए।
CDS II परीक्षा: ग्रेजुएट्स के लिए मौका
दूसरी तरफ, ग्रेजुएशन पूरी कर चुके या फाइनल ईयर में पढ़ रहे युवाओं के लिए आयोजित होने वाली CDS II परीक्षा के जरिए कुल 451 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आईएमए और ओटीए के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा अप्लाई कर सकते हैं, जबकि नेवल और एयरफोर्स एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग या स्पेशल साइंस डिग्री होना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


