UPSC Mains 2026: यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कैसे करें? अभी पढ़ें IAS ऑफिसर की दी गई अहम टिप्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC IAS Preparation Tips, Civil Service Exam 2026: आईएएस अवनीश शरण ने बताया है कि यूपीएससी मेन्स परीक्षा पास करने के लिए ज्यादा किताबें पढ़ने की बजाय लिखने की प्रैक्टिस करना और सिलेबस को अच्छी तरह समझना सबसे ज्यादा जरूरी है।

UPSC Mains 2026: यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कैसे करें? अभी पढ़ें IAS ऑफिसर की दी गई अहम टिप्स

IAS Awanish Sharan UPSC Mains Tips: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पांच अचूक मंत्र दिए हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के मशहूर आईएएस (IAS) अधिकारी अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर उन छात्रों के लिए 5 बहुत आसान और काम के टिप्स शेयर किए हैं, जो यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी तैयारी को प्रभावशाली बनाए और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार करें।

IAS अवनीश शरण के 5 आसान टिप्स:

1. सिलेबस को अच्छी तरह समझें: परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले छात्रों को अपने पूरे सिलेबस की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि किस टॉपिक से क्या पूछा जा सकता है।

2. चुनिंदा और अच्छी किताबें ही पढ़ें: बाजार में और इंटरनेट पर पढ़ाई के लिए बहुत सारा स्टडी मटेरियल उपलब्ध है, जिससे छात्र कन्फ्यूज हो जाते हैं। इससे बचने के लिए केवल कुछ जरूरी और अच्छी स्टैंडर्ड किताबें ही पढ़ें।

3. पिछले 10 साल के पेपर सॉल्व करें: अपनी तैयारी को परखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पिछले 10 सालों के प्रश्न पत्रों (PYQ) को लें और उन्हें घर पर ही तय समय के अंदर हल करने की कोशिश करें।

4. पढ़ने से ज्यादा लिखने की आदत डालें: मेन्स परीक्षा में आपको लंबे उत्तर लिखने होते हैं। इसलिए आईएएस अधिकारी ने सलाह दी है कि आप जितना समय पढ़ाई करने में बिताते हैं, उससे कम से कम दोगुना समय उत्तर लिखने की प्रैक्टिस को दें।

5. साफ लिखावट और सही स्पेलिंग पर ध्यान दें: परीक्षा में कॉपी जांचने वाले पर अच्छा असर डालने के लिए आपकी लिखावट साफ-सुथरी होनी चाहिए। साथ ही, लिखते समय मात्राओं या स्पेलिंग की गलतियों को करने से बचें।

13 बार मिली नाकामी, फिर भी बनकर दिखाया IAS

आईएएस अवनीश शरण की खुद की कहानी हर छात्र के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वे स्कूल और कॉलेज के दिनों में कोई टॉपर नहीं बल्कि एक बिल्कुल औसत छात्र थे। उनके 10वीं क्लास में केवल 44.7% नंबर आए थे, 12वीं में 65% और ग्रेजुएशन में 60% नंबर थे।

जब उन्होंने सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू की, तो वे कई बड़ी परीक्षाओं में फेल हो गए। वे राज्य लोक सेवा आयोग (PCS) की प्रीलिम्स परीक्षा में भी 10 से ज्यादा बार फेल हुए। अलग-अलग परीक्षाओं में कुल 13 बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने लगातार मेहनत की और अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल करके यूपीएससी परीक्षा पास की। उनकी यह कहानी सिखाती है कि शुरुआती असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपनी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ना चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।