बिहार के करण कुमार सिंह की UPSC IFS में चौथी रैंक, IES भी कर चुके हैं क्रैक, IIT से किया है BTech

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

यूपीएससी की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा 2025 की परीक्षा में बिहार के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। इस परीक्षा में सारण के सोनपुर स्थित हरपुरनंद के निवासी और आईआईटी के खड़गपुर के छात्र करण कुमार सिंह ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल किया है।

बिहार के करण कुमार सिंह की UPSC IFS में चौथी रैंक, IES भी कर चुके हैं क्रैक, IIT से किया है BTech

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा 2025 की परीक्षा में बिहार के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। इस परीक्षा में सारण के सोनपुर स्थित हरपुरनंद के निवासी और आईआईटी के खड़गपुर के छात्र करण कुमार सिंह ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल किया है। भोजपुर जिले के बेरथ गांव के कुमार विवेकानंद ने भी ऑल इंडिया 22वीं रैंक लाकर बिहार को गौरवान्वित किया है। करण हाजीपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीएन सिंह और स्व. राजकिशोरी सिंह के नाती, स्व. रामानंद सिंह के पौत्र हैं। पिता अरुण कुमार सिंह सेवानिवृत्त इओ हैं और मां राखी सिंह गृहिणी हैं।

करण इससे पहले इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 43वां रैंक हासिल कर चुके हैं। वे आईआईटी खड़गपुर से स्नातक हैं और अपने विभाग के टॉपर भी रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, बहन आदि को दिया। 22वीं रैंक लानेवाले विवेकानंद ने भी आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की है। विवेकानंद संतोष कुमार और मंजू सिंह के पुत्र हैं।

बासवराज केम्पावाड ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

यूपीएससी आईएफएस परीक्षा में कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा में बासवराज केम्पावाड ने टॉप किया है, जबकि अंशुमन कुमार सिंह दूसरे और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी आईएफएस की फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। 01 उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है। अनुशंसित उम्मीदवारों में से 71 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

कैटेगरी वाइज चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

सामान्य- 42

ईडब्ल्यूएस- 21

अन्य पिछड़ा वर्ग- 52

अनुसूचित जाति- 22

अनुसूचित जनजाति- 11

कुल- 148

वैकेंसी कुल संख्या - 150

सामान्य- 61

ईडब्ल्यूएस- 15

ओबीसी - 41

अनुसूचित जाति- 22

अनुसूचित जनजाति- 11

पीडब्ल्यूबीडी-1 की 02 मौजूदा रिक्तियां, इस श्रेणी के उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत की गई हैं।

ये हैं यूपीएससी आईएफएस 2025 टॉपर ( UPSC IFS Toppers 2025 List )

भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा 2025 के शीर्ष 50 टॉपर्स की सूची क्रमानुसार इस प्रकार है:

1. बासवराज केम्पावाड

2. अंशुमन कुमार सिंह

3. सिद्धार्थ

4. करण कुमार सिंह

5. आंचल शर्मा

6. अनूप रेड्डी ए

7. अक्षत सिंघल

8. संकल्प दीक्षित

9. रवि लक्ष्मीप्रिया

10. अश्वनी कुमार राय

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।