UPSC IFS Recruitment 2026: 80 पदों के लिए आवेदन शुरू, 24 फरवरी है आखिरी मौका

Feb 06, 2026 11:00 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC ने भारतीय वन सेवा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 80 IFS अधिकारी पदों के लिए आवेदन 24 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जानें।

UPSC IFS Recruitment 2026: 80 पदों के लिए आवेदन शुरू, 24 फरवरी है आखिरी मौका

UPSC IFS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है, जिनका सपना वर्दी पहनकर देश के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की हिफाजत करना है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 80 भारतीय वन सेवा अधिकारी चुने जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

भारतीय वन सेवा भर्ती 2026: क्या है यह परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग हर साल देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक भारतीय वन सेवा के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस बार भी आयोग ने साफ कर दिया है कि चयन सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, फिर भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा और आखिर में साक्षात्कार के जरिए होगा। खास बात यह है कि प्रारंभिक परीक्षा वही होगी, जो सिविल सेवा परीक्षा के लिए होती है।

पदों का ब्योरा

इस भर्ती में कुल 80 पद हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 33, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21, अनुसूचित जाति के लिए 12, अनुसूचित जनजाति के लिए 6 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद रखे गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

जो उम्मीदवार स्नातक हैं और जिन्होंने वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, भूविज्ञान, कृषि, वानिकी, अभियांत्रिकी या पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान जैसे विषयों में पढ़ाई की है, वे आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया ऐसे होगी

सबसे पहले सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 होगी, जो 24 मई 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा देनी होगी। अंत में साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले एक बार का पंजीकरण करना होगा। इसके बाद साझा आवेदन फॉर्म भरकर भारतीय वन सेवा परीक्षा का चयन करना होगा। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर फॉर्म अंतिम रूप से जमा किया जा सकता है।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 4 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 24 फरवरी 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: 24 मई 2026

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।