UPSC IFS Prelims Result Name Wise Download Pdf: यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स रिजल्ट में 1046 पास, यहां देखें सबके नाम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC IFS Prelims Result Name Wise Download Pdf: यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 80 पदों के लिए कुल 1,046 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा हेतु सफल हुए हैं।

UPSC IFS Prelims Result Name Wise pdf

UPSC IFS Prelims Result Name Wise Download Pdf: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 15 जून 2026 को भारतीय वन सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए देश भर के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपीएससी द्वारा 24 मई 2026 को आयोजित की गई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के जरिए ही भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई थी। इस स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर योग्य पाए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

80 पदों के लिए 1,046 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, पिछले साल से आधा हुआ मुकाबला

इस साल भारतीय वन सेवा मेंस परीक्षा 2026 के लिए कुल 1,046 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा लिखने के लिए सफल घोषित किया गया है। अगर पदों की संख्या की बात करें, तो इस साल आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए कुल 80 रिक्तियां निकाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है। पिछले साल यानी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में कुल 150 पदों के लिए 2,116 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस लिहाज से देखा जाए तो पिछले साल की तुलना में इस साल पदों और चुने गए अभ्यर्थियों की संख्या लगभग आधी रह गई है, जिसने मुख्य परीक्षा की रेस को और अधिक रोमांचक बना दिया है।

UPSC IFS Prelims Result Name Wise Download Pdf Link

एक उम्मीदवार का परिणाम रुका

इस परिणाम में आयोग ने यह भी साफ किया है कि एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है। अदालत में चल रहे एक लंबित मामले के अंतिम फैसले के अधीन इस अभ्यर्थी का परिणाम रोककर रखा गया है। सफल घोषित किए गए बाकी सभी 1,046 उम्मीदवारों के लिए आयोग बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर एक ऑनलाइन विंडो खोलेगा।

मेंस परीक्षा के लिए करने होंगे ये जरूरी काम

परीक्षा नियमों के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में बैठने और ई-एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इस विंडो के दौरान पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी डिटेल्स को अपडेट, री-कंफर्म और सबमिट करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए ₹200 की फीस का भुगतान करना होगा। महिला/PwBD/SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है।

मेंस परीक्षा के लिए स्क्राइब, सहायक उपकरण और बड़े फॉन्ट वाले प्रश्न पत्र से जुड़ी जानकारियों को भरना या अपडेट करना होगा। भारतीय वन सेवा (मेंस) परीक्षा 2026 के लिए अपनी काडर प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार इस तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म सबमिट नहीं करता है, तो उसे आगे की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कट-ऑफ और आंसर-की के लिए करना होगा लंबा इंतजार

यूपीएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा के मार्क्स, कट-ऑफ अंक और आंसर-की अभी जारी नहीं किए जाएंगे। ये सभी चीजें भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 और सिविल सेवा परीक्षा 2026 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने यानी फाइनल परिणाम घोषित होने के बाद ही वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।