UPSC IFS Final Result : यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट घोषित, बासवराज केम्पावाड ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट
UPSC IFS Final Result : यूपीएससी (UPSC) ने भारतीय वन सेवा यानी आईएफएस (IFS) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा में बसवराज केम्पावाड ने टॉप किया है।

UPSC IFS Final Result : यूपीएससी (UPSC) ने भारतीय वन सेवा यानी आईएफएस (IFS) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा में बासवराज केम्पावाड ने टॉप किया है, जबकि अंशुमन कुमार सिंह दूसरे और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी आईएफएस की फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। 01 उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है। अनुशंसित उम्मीदवारों में से 71 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।
कैटेगरी वाइज चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
सामान्य- 42
ईडब्ल्यूएस- 21
अन्य पिछड़ा वर्ग- 52
अनुसूचित जाति- 22
अनुसूचित जनजाति- 11
कुल- 148
वैकेंसी कुल संख्या - 150
सामान्य- 61
ईडब्ल्यूएस- 15
ओबीसी - 41
अनुसूचित जाति- 22
अनुसूचित जनजाति- 11
पीडब्ल्यूबीडी-1 की 02 मौजूदा रिक्तियां, इस श्रेणी के उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत की गई हैं।
15 दिन के भीतर जारी होंगे मार्क्स
अभ्यर्थियों के प्राप्तांक नतीजों के 15 दिनों के भीतर जारी होंगे। यूपीएससी के मुताबिक आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक ‘सुविधा काउंटर’ है और उम्मीदवार वर्किंग डेज में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271/ 23381125 पर अपनी परीक्षा और भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 16 नवंबर से 23 नवंबर, 2025 तक आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2025 मेन्स हुई थी। इसके बाद 06 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक इंटरव्यू हुए थे।
ये हैं यूपीएससी आईएफएस 2025 टॉपर ( UPSC IFS Toppers 2025 List )
भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा 2025 के शीर्ष 50 टॉपर्स की सूची क्रमानुसार इस प्रकार है:
1. बासवराज केम्पावाड
2. अंशुमन कुमार सिंह
3. सिद्धार्थ
4. करण कुमार सिंह
5. आंचल शर्मा
6. अनूप रेड्डी ए
7. अक्षत सिंघल
8. संकल्प दीक्षित
9. रवि लक्ष्मीप्रिया
10. अश्वनी कुमार राय
11. आकाश सिंघल
12. जोशी निखिल लक्ष्मणराव
13. अभिमन्यु बालियान
14. दीक्षित एन
15. प्रणय स्लाथिया
16. अनुष्का बबेल
17. रविनन्दन गुप्ता
18. दिव्यांजलि जायसवाल
19. अभय राघव
20. आशीष गुप्ता
21. आदित्य सहारिया
22. कुमार विवेकानंद
23. शुभम सिंह राठौड़
24. मनीषा अशोक
25. पुनीत कुमार
26. कदम सुमति यशवंत
27. अमन आयुष्कर
28. अमन कुमार
29. महिपाल बेरा
30. फडतारे ओंकार सुनील
31. वदावकर सुशांत उत्तम
32. सुष्मिता सिंह
33. आदित्य राणा
34. अतुल अजय
35. अनुराग कुमार
36. निखिल यादव
37. मेगातीस पी एस
38. आशीष जैन
39. एग्रेस मेरिट्टा स्टेफी ए
40. दीपशिखा
41. बोते हर्षल सुनील
42. सिद्धांत कुमार जैन
43. पी विबिशा
44. अधीश कुमार तिवारी
45. मोनिका शर्मा
46. जगताप मोहिनी अशोक
47. नरेंद्र पाल सिंह
48. अरुण प्रसाद
49. रजत कुमार
50. बी जया अश्वंत रेड्डी
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


