UPSC IES ISS 2026 Notification: यूपीएससी आईईएस आईएसएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 44 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज / इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विसेज 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कुल 44 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज / इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विसेज 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कुल 44 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2026 है। यूपीएससी आईईएस के तहत 16 और यूपीएससी आईएसएस एग्जाम से 28 पदों पर भर्ती होगी।
आयु सीमा
कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त, 2026 को 21 साल होनी चाहिए और 30 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उसका जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
क्या है योग्यता
आईईएस
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / व्यावहारिक अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र / अर्थमिति में स्नातकोत्तर / मास्टर डिग्री उत्तीर्ण / उपस्थित होना।
आईएसएस
स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में से किसी एक सब्जेक्ट के साथ बैचलर्स डिग्री पास/कर रहे हों या स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर डिग्री हो।
आवेदन फीस- 200 रुपये
महिला/SC/ST/बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोग (PwBD) कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं।
अप्लाई कैसे करें
1. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर मौजूद UPSC IES/ ISS एग्जाम 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
5. एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।
6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यूपीएससी खोलने जा रहा है करेक्शन विंडो, फॉर्म में सुधार के लिए मिलेंगे 3 दिन का समय
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग उन अभ्यर्थियों के लिए तीन दिनों की 'करेक्शन विंडो' खोलने जा रहा है, जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय अनजाने में कोई गलती कर दी थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुधार की यह प्रक्रिया मुख्य रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है जो अपनी डिटेल्स को लेकर चिंतित थे।
करेक्शन विंडो का समय और महत्वपूर्ण तिथियां
UPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए पोर्टल केवल सीमित समय के लिए ही खुला रहेगा।
खुलने की तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि के अगले दिन से यह विंडो एक्टिव होगी।
समय सीमा: उम्मीदवारों को सुधार के लिए कुल 3 दिनों का समय दिया जाएगा।
अंतिम समय: तीसरे दिन शाम 6:00 बजे यह लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन में बदलाव के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
क्या-क्या बदला जा सकता है?
उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म के कुछ खास डिटेल्स में संशोधन करने की अनुमति होगी:
व्यक्तिगत जानकारी: उम्मीदवार अपने माता-पिता के नाम की स्पेलिंग और अन्य छोटे विवरणों में सुधार कर सकते हैं।
शैक्षणिक विवरण: स्नातक के अंकों या कॉलेज के नाम से संबंधित त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है।
डॉक्यूमेंट: यदि अपलोड की गई फोटो या सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं, तो उन्हें फिर से अपलोड करने का विकल्प मिल सकता है।
केंद्र का चुनाव: कुछ विशेष परिस्थितियों में परीक्षा केंद्र की वरीयता को बदलने का मौका भी दिया जा सकता है।
महत्वपूर्ण नोट: ओटीआर प्रोफाइल में सुधार करने के लिए उम्मीदवार को ओटीआर पोर्टल पर अलग से जाकर बदलाव करना होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


