Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC IAS: What do UPSC CSE aspirants waste their time on Former IRS officer reveals his 314th rank
UPSC IAS : यूपीएससी अभ्यर्थी किन चीजों पर समय करते है बर्बाद, पूर्व IRS अफसर ने बताया, आई थी 314वीं रैंक

UPSC IAS : यूपीएससी अभ्यर्थी किन चीजों पर समय करते है बर्बाद, पूर्व IRS अफसर ने बताया, आई थी 314वीं रैंक

संक्षेप:

UPSC IAS: सोशल मीडिया पर अपने टिप्स से यूपीएससी अभ्यर्थियों को प्रेरित करने वाले पूर्व आईआरएस अफसर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया है कि यूपीएससी अभ्यर्थी आजकल किन चीजों पर अपना समय बर्बाद करते हैं।

Dec 12, 2025 12:36 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UPSC IAS : आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस अफसर बनने का ख्वाब लेकर हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम में बैठते हैं लेकिन इनमें से सिर्फ लगभग 1000 हजार के आसपास ही चयनित हो पाते हैं। कइयों से तो कई अटेम्प्ट देने के बाद भी प्रीलिम्स तक नहीं निकलता। जबकि कई अभ्यर्थी ऐसे होते हैं जो पिछले प्रयासों में इंटरव्यू व मेन्स तक पहुंचने के बावजूद प्रीलिम्स में मात खा जाते हैं। चयन उसी का हो पाता है कि जो सिलेबस पर फोकस रहकर पूरी मेहनत के साथ तैयारी करता है। सोशल मीडिया पर अपने टिप्स से यूपीएससी अभ्यर्थियों को प्रेरित करने वाले पूर्व आईआरएस अफसर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया है कि यूपीएससी अभ्यर्थी आजकल किन चीजों पर अपना समय बर्बाद करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको बता दें कि अंजनी कुमार पांडेय 2010 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे। बीते वर्ष उन्होंने युवाओं के मार्गदर्शन के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2009 में 314वीं रैंक हासिल कर आईआरएस अफसर बनने वाले अंजनी कुमार पांडेय ने वर्ष 2024 की अंजनी कुमार इलाहबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। अंजनी के यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में 2300 में से 1164 अंक थे।

अंजनी कुमार ने बताया निम्न चीजों पर अपना समय जाया करते हैं यूपीएससी सीएसई अभ्यर्थी

1. फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर सैकड़ों अधिकारियों को फॉलो करना और उनसे एक ही सवाल पूछना कि "यूपीएससी की तैयारी कैसे करें?"

2. पहले दिन से द हिंदू अखबार को बिना कुछ समझे पढ़ना शुरू करना। बस कुछ भी और कहीं से भी पढ़ना, नोट्स नहीं बनाना, उसका विश्लेषण नहीं करना या उसे समझना नहीं।

3. घंटों मोटिवेशनल बातें देखना। UPSC पर कई शिक्षकों और सफल उम्मीदवारों के हजारों वीडियो हैं। लेकिन मेरा विश्वास करिये, इनसे आपको कोई फ़ायदा नहीं होगा। हर किसी का अपना संघर्ष है,आपको अपनी यात्रा से प्रेरणा ढूंढनी होगी, व्यक्ति को स्वयं प्रयास करना होगा।

4. UPSC की तैयारी करना बिल्कुल भी ग्लैमरस नहीं है जैसा कि वेब सीरीज और फिल्मों में दिखाया जाता है। जब आप असफल होते हैं या जब आप गिरते हैं तो हर बार गाना नहीं बजता। UPSC की तैयारी करना संभवतः सबसे उबाऊ जीवन और सबसे अंधकारमय यात्रा है। इस यात्रा मे आपको कड़ी मेहनत करके अंधेरी रात में अपनी रोशनी स्वयं ढूंढनी होगी।

ये भी पढ़ें:IAS देने में यूपी फिर अव्वल, 29 में से सिर्फ 6 को मिला होम कैडर, देखें लिस्ट

5. दिन में सपने देखना- UPSC टॉपर्स के सोशल मीडिया पेजों, उनके निजी जीवन, टॉपर्स की बातचीत और उनके प्रेरक वीडियो देखते हुए समय बिता देना... दिन में सपने देखना और टॉपर्स की जिंदगी आपको कहीं नहीं ले जाएगी। यह शायद ही आपकी वास्तविक तैयारी में कोई योगदान देगा।

6. घंटों तक बेतरतीब बेकार राजनीतिक और वैचारिक मुद्दों पर चर्चा करना। ये तो upsc के सिलेबस में नहीं है।

7. कृपया अंत में एक बार अपने दैनिक मोबाइल डेटा उपयोग की जांच करें और देखें कि आप इसे कैसे खर्च करते हैं ...

अभी भी समय है.... कृपया अपनी तैयारी के प्रति ईमानदार रहें....

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।