UPSC Free Coaching 2026: फ्री में करें UPSC IAS की तैयारी! मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने मिलेगा 5000 रुपये का स्टाइपेंड

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Free Coaching 2026: यह राज्य यूपीएससी 2027 के लिए फ्री कोचिंग फॉर्म शुरू कर रहा है। चयनित छात्रों को 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड और किताबों के लिए 5,000 रुपये की मदद मिलेगी।

UPSC Free Coaching Scheme 2026

UPSC IAS Free Coaching Scheme 2026: सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जो छात्र आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते हैं, उनके लिए तेलंगाना सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम की घोषणा की है। इस योजना के तहत न केवल फ्री कोचिंग दी जाएगी, बल्कि छात्रों को पढ़ाई में मदद के लिए हर महीने 5000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

17 जुलाई से खुल रहा है आवेदन का मौका

इस बेहतरीन कोचिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। योग्य और इच्छुक छात्र 7 अगस्त 2026 तक इसके लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tgbcstudycircle.cgg.gov.in पर जाना होगा। यह कक्षाएं टीजी बीसी स्टडी सर्कल सैदाबाद, हैदराबाद में आयोजित की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

आधिकारिक अधिसूचना जारी: 14 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत: 17 जुलाई 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026

स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए हॉल टिकट डाउनलोड: 13 अगस्त 2026 से

ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन: 16 अगस्त 2026

स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित: 19 अगस्त 2026

डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन: 21 अगस्त 2026 से

मुफ्त कोचिंग कक्षाएं शुरू: 24 अगस्त 2026

फ्री कोचिंग के साथ स्टाइपेंड और किताबों का खर्च भी मिलेगा

इस सरकारी योजना के तहत चुने गए छात्रों को कई शानदार सुविधाएं दी जाएंगी:

हर महीने 5000 रुपये कास्टाइपेंड : सिलेक्ट होने वाले सभी उम्मीदवारों को उनकी उपस्थिति के आधार पर हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, ताकि वे अपने रहने-खाने का खर्च उठा सकें।

5,000 रुपये की बुक ग्रांट: किताबें खरीदने के लिए छात्रों को एक बार में 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

स्टडी सर्कल लाइब्रेरी एक्सेस: छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतरीन लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी।

एक्सपर्ट फैकल्टी और टेस्ट: अनुभवी शिक्षकों द्वारा गाइडेंस देने के साथ-साथ प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी के लिए रेगुलर टेस्ट और फीडबैक सेशन आयोजित किए जाएंगे।

कुल 150 छात्रों का होगा चयन, जानें क्या है योग्यता?

इस मुफ्त कोचिंग प्रोग्राम के तहत कुल 150 उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इनमें से 50 सीटें उन उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित हैं जो पहले ही यूपीएससी प्रीलिम्स पास कर चुके हैं; इन्हें सीधे दाखिला दिया जाएगा। बाकी बचे 100 उम्मीदवारों का चयन 16 अगस्त 2026 को होने वाले एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस दौरान किसी अन्य रेगुलर कोर्स या पढ़ाई का हिस्सा नहीं होने चाहिए। इसके तहत चयनित होने वाले छात्रों की नियमित कक्षाएं 24 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएंगी और यह मई 2027 तक चलेंगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।