UPSC Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट का upsc.gov.in पर इंतजार, इस तरह कर सकेंगे चेक
- UPSC IAS Final Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है।

UPSC CSE Civil Services Final Result 2024-25: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। यूपीएससी की ओर से UPSC CSE 2024 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
यूपीएससी ने चयन के अंतिम राउंड इंटरव्यू की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से की थी। इंटरव्यू राउंड का समापन 17 अप्रैल 2025 को हो गया है। यूपीएससी इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईएएस, आईपीएस समेत अन्य सेवाओं के 1132 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगा।
यूपीएससी को हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
पिछले साल यूपीएससी इंटरव्यू का समापन 9 अप्रैल 2024 को हुआ था और यूपीएससी ने 16 अप्रैल 2024 को रिजल्ट जारी कर दिया था। इस वर्ष की यूपीएससी की ओर से परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष के टॉपर्स की बात करें तो आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया था। दूसरा स्थान अनिमेष प्रधान को प्राप्त हुआ था। तीसरा स्थान प्राप्त करने में डोनुरु अनन्या रेड्डी कामयाब रहीं थीं।
UPSC IAS Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What's New” सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको UPSC CSE Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।