यूपीएससी ने निकाली बड़ी भर्ती, BTech वालों के लिए 480 ESE पदों पर नौकरी का मौका

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

UPSC Engineering Govt Jobs 2026: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) के तहत 480 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

upsc vacancy
यूपीएससी ESE भर्ती

UPSC ESE Recruitment 2026: अगर आपने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर ली है और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में क्लास-1 गैजेट ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) के तहत कुल 480 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्ट्रीम के छात्रों के लिए केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देने का एक बेहतरीन मौका है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने से पहले पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जो आयोग की मुख्य वेबसाइट पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तारीखें-

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 16 सितंबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) / आवेदन शरू होने की तिथि- 16 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि- 6 अक्टूबर 2026

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि- 31 जनवरी 2027

मेंस परीक्षा तिथि- 18 जून 2027

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन) में बी.ई. या बी.टेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन कड़े चरणों को पार करना होता है-

प्रारंभिक परीक्षा : इसमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें जनरल स्टडीज, इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड और संबंधित ट्रेड के प्रश्न शामिल होते हैं।

मुख्य परीक्षा : प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव उत्तरों वाली मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलता है।

पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू : लिखित परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।

आवेदन शुल्क-

सभी कैंडिडेट को 200 रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। महिला, एससी, एसटी और PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय अपने सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही फॉर्मेट में अपलोड करना सुनिश्चित करें।

इंजीनियरिंग के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान पूरा कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC ने निकाली बड़ी भर्ती, BTech वालों के लिए 480 ESE पदों पर नौकरी