UPSE ESE 2025: इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी दिन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • UPSE ESE 2025 Registration: यूपीएससी इंजिनियरिंग सर्विस परीक्षा (ESE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कीजिए।

UPSE ESE 2025 Registration

UPSC Engineering Services Examination (ESE) 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज 8 अक्टूबर 2024 को यूपीएससी इंजिनियरिंग सर्विस परीक्षा (ESE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कीजिए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद कल 9 अक्टूबर से कैंडिडेट अपनी एप्लीकेशन फॉर्म में एडिट या करेक्शन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, करेक्शन विंडो 15 अक्टूबर 2024 को बंद कर दी जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने से पहले पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जो आयोग की मुख्य वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, आयोग कुल 232 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

परीक्षा के परिणामों पर भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 232 होने की उम्मीद है, जिसमें बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 12 रिक्तियां (लेप्रोसी क्योर, ड्वार्फिज्म, एसिड अटैक पीड़ितों और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सहित लोकोमोटर डिसेबिलिटी के लिए 7 रिक्तियां और हार्ड ऑफ हियरिंग के लिए 5 रिक्तियां शामिल हैं। यूपीएससी द्वारा ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

यूपीएससी ईएसई 2025 के लिए कैसे आवदेन करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एक्टिंग एग्जामिनेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको ESE एग्जामिनेशन 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इससे बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

5. अब आपको लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

6. अब आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।

7. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

यूपीएससी ESE 2025 एप्लीकेशन डायरेक्ट लिंक

एप्लीकेशन फीस-

सभी कैंडिडेट को 200 रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। महिला, एससी, एसटी और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी दिन