
UPSC EPFO Final Result 2025 Out : EO/AO परीक्षा का नतीजा आया, ऐसे करें चेक
UPSC EPFO Final Result 2025 जारी हो गया है। EO/AO परीक्षा 30 नवंबर को हुई थी। रिजल्ट PDF में रोल नंबर के जरिए जारी हुआ है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब DAF भरकर इंटरव्यू की तैयारी करेंगे।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ईपीएफओ एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक रूप से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
यूपीएससी द्वारा जारी यह परिणाम PDF फॉर्मेट में घोषित किया गया है, जिसमें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
कब हुई थी EPFO EO/AO परीक्षा?
यूपीएससी ईपीएफओ EO/AO परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 156 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।
रिजल्ट जारी, अब क्या करना होगा?
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार इस चरण में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उन्हें अब DAF (Detailed Application Form) भरना होगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इंटरव्यू चरण चयन प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होता है। ऐसे में उम्मीदवारों को अब अपने विषय ज्ञान के साथ-साथ करंट अफेयर्स, प्रशासनिक समझ और आत्मविश्वास पर भी खास ध्यान देना होगा।
UPSC EPFO Final Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं—
स्टेप 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद डाउनलोड सेक्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब “EPFO में एनफोर्समेंट ऑफिसर - अकाउंट्स ऑफिसर के 156 पद” शीर्षक वाले लिंक को खोलें
स्टेप 4: लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी
स्टेप 5: PDF में दिए गए रोल नंबर की सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें
अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो समझ लें कि आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।
UPSC EPFO Final Result 2025 यहां देखें
UPSC EPFO Final Result 2025: मुख्य बातें
यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट से जुड़ी प्रमुख जानकारियां इस प्रकार हैं -
- परीक्षा का नाम: ईपीएफओ EO/AO परीक्षा 2025
- परीक्षा संचालन निकाय: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- परीक्षा की तारीख: 30 नवंबर 2025
- रिजल्ट जारी होने की तारीख: 22 दिसंबर 2025
- कुल रिक्तियां: 156 पद
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, इंटरव्यू,
- आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in
इंटरव्यू की तैयारी क्यों है अहम?
ईपीएफओ EO/AO पद केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी वाले पदों में गिने जाते हैं। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की प्रशासनिक समझ, निर्णय लेने की क्षमता, कानून और श्रम मामलों की जानकारी को परखा जाता है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि उम्मीदवार -
- ईपीएफओ से जुड़े कानूनों और भूमिकाओं को अच्छे से समझें
- हालिया आर्थिक और श्रम सुधारों पर पकड़ बनाएं
- आत्मविश्वास और स्पष्ट अभिव्यक्ति पर काम करें
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी अफवाह से बचें। DAF भरते समय सभी जानकारियां सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार ही भरें, क्योंकि इंटरव्यू के दौरान इनका सत्यापन किया जाएगा।
कुल मिलाकर, UPSC EPFO Final Result 2025 उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सफलता है, जिन्होंने लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी की थी। अब उनकी मेहनत का अगला इम्तिहान इंटरव्यू में होगा, जो उनके सरकारी सेवा के सपने को साकार कर सकता है।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




