
UPSC EPFO Result 2025: APFC के 74 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अब इंटरव्यू की बारी
UPSC EPFO 2025 भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। APFC के 74 पदों के लिए इंटरव्यू शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसका अलगा पड़ाव इंटरव्यू है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी कर दिया है। यह भर्ती कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में की जा रही है। UPSC ने इस भर्ती के लिए 74 पदों का विज्ञापन Advt No. 52/2025 के तहत जारी किया था। UPSC द्वारा APFC भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (Combined Recruitment Test) का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया गया था। अब आयोग ने इस लिखित परीक्षा के आधार पर उन उम्मीदवारों को प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया है, जिन्हें आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग की ओर से साफ किया गया है कि यह शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह प्रोविजनल है। यानी इंटरव्यू के लिए वही उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे, जो भर्ती नियमों के अनुसार सभी पात्रता शर्तें पूरी करते होंगे।
रोल नंबर के आधार पर सूची जारी
UPSC ने इस नोटिस के साथ एक एनेक्सचर भी जारी किया है, जिसमें सैकड़ों उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यह सूची केवल रोल नंबर के आधार पर है, जिससे उम्मीदवार अपनी पहचान सुरक्षित रखते हुए अपना नाम चेक कर सकें।
APFC के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें
APFC पद क्यों है खास
असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर का पद केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित पदों में गिना जाता है। इस पद पर चयनित अधिकारी को EPFO से जुड़े प्रशासनिक काम, भविष्य निधि से संबंधित मामलों की निगरानी, कर्मचारियों और संस्थानों से जुड़े विवादों का निपटारा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन जैसी अहम जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। इसी वजह से UPSC APFC भर्ती को देश की हाई-प्रोफाइल सरकारी नौकरियों में शामिल किया जाता है।
आगे क्या करना होगा उम्मीदवारों को
इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब अपने दस्तावेज तैयार रखने होंगे। जिसमें शैक्षणिक योग्यता और आयु से जुड़े प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। UPSC द्वारा जारी आगे की सूचना पर लगातार नजर रखनी होगी। इंटरव्यू की तारीख, स्थान और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही UPSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।





