UPSC CSE Vacancy 2026: जारी हुआ यूपीएससी परीक्षा का सर्विस वाइज वैकेंसी ब्रेकअप, IAS, IPS व IFS के कितने पद

Mar 05, 2026 01:35 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

UPSC CSE Vacancy 2026  : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की वैकेंसी का सर्विस वाइज ब्रेकअप जारी कर दिया गया है। आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 72 पद अनारक्षित हैं। 27 एससी, 14 एसटी, 49 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

UPSC CSE Vacancy 2026: जारी हुआ यूपीएससी परीक्षा का सर्विस वाइज वैकेंसी ब्रेकअप, IAS, IPS व IFS के कितने पद

UPSC CSE Vacancy 2026 details IAS IPS IFS Posts : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की वैकेंसी का सर्विस वाइज ब्रेकअप जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भरी जाने वाली संभावित 933 वैकेंसी का सर्विस वाइज ब्रेकअप जारी कर दिया है। इसके मुताबिक यूपीएससी सीएसई 2026 के अंतर्गत आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 72 पद अनारक्षित हैं। 27 एससी, 14 एसटी, 49 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 62 पद अनारक्षित हैं। 19 पद एससी, 17 एसटी, 37 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2026 से 40 पद भरे जाएंगे। 19 पद अनारक्षित हैं। 6 पद एससी, 3 पद एसटी, 11 ओबीसी, 4 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। आईआरएस ( IRS - C&IT) के कुल 94 पद हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को होगा।

इस परीक्षा ( UPSC CSE Notification 2026 ) के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 27 फरवरी 2026 तक आवेदन लिए गए थे।

किस कैटेगरी के लिए कितने पद:

अनारक्षित (UR): 397

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 243

अनुसूचित जाति (SC): 133

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 88

अनुसूचित जनजाति (ST): 72

यहां देखें यूपीएससी सीएसई 2026 वैकेंसी ब्रेकअप ( UPSC CSE 2026 Vacancy breakup )

क्र.सं.सेवा (Service)अ.जा. (SC)अ.ज.जा. (ST)अ.पि.व. (OBC)ई.डब्ल्यू.एस. (EWS)अनारक्षित (UR)कुल पद (Total)PwBD (कुल)
1IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा)27144918721807
2IFS (भारतीय विदेश सेवा)6311416402
3IPS (भारतीय पुलिस सेवा)19173715621500
4IA&AS (भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा)31529202
5ICAS (भारतीय सिविल लेखा सेवा)22407150
6ICLS (भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा)20819201
7IDAS (भारतीय रक्षा लेखा सेवा)426210241
8IDES (भारतीय रक्षा संपदा सेवा)10315101
9IIS (भारतीय सूचना सेवा)20229152
10IPoS (भारतीय डाक सेवा)0120470
11IP&TAFS (भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा)10818181
12IRMS (लेखा)1121490
13IRMS (कार्मिक)1011250
14IRMS (यातायात)21314110
15IRPFS (भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा)202211170
16IRS (C&IT) (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर)14726938944
17IRS (IT) (आयकर सेवा)28134818731807
18ITS (भारतीय व्यापार सेवा)33328191
19AFHQCS (सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा)6311420442
20DANICS12517161
21DANIPS50106120
22PONDICS215211211
23PONDIPS1111260
कुल योग (Grand Total)133722438839793333

चयन प्रक्रिया

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में बैठना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।

ध्यान रखें ये बदलाव

प्रश्न पत्र को लेकर आपत्ति की समयसीमा घटाई

यूपीएससी ने प्रश्न पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा को भी सात दिन से घटाकर पांच दिन कर दिया है। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को पूछे गए प्रश्नों और उत्तर कुंजी पर पांच दिनों की अवधि में अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।

फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

वर्ष 2026 से सिविल सेवा समेत यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का 'फेस टेस्ट' यानी 'फेस ऑथेंटिकेशन' किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी। एआई फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम न सिर्फ फर्जी उम्मीदवारों की पहचान करेगा, बल्कि मैन्युअल चेकिंग के मुकाबले अधिक तेज होगा। इससे परीक्षाओं में होने वाली जालसाजी और डमी कैंडिडेट्स जैसी घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

दिव्यांगों को मनपसंद का एग्जाम सेंटर

इसके अलावा इस बार से दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी मन-पसंद का सेंटर अलॉट किया जाएगा। अब हर दिव्यांग उम्मीदवार को उनके द्वारा चुना गया केंद्र मिलेगा।

रैंक बढ़ाने के लिए बार-बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने पर रोक

जो पहले से सीएसई पास कर सर्विस में हैं उनके फिर से परीक्षा में बैठने को लेकर कई नियम कायदे तय किए गए हैं। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है।

नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके अनुसार, वर्तमान में आईएएस या आईएफएस में कार्यरत कोई भी उम्मीदवार सीएसई-2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं होगा। यदि कोई उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के बाद आईएएस या आईएफएस में नियुक्त होता है, तो वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बावजूद मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।

- यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति मुख्य परीक्षा शुरू होने के बाद लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले होती है, तो उसे सीएसई-2026 के परिणाम के आधार पर किसी भी सेवा या पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

IPS / ग्रुप ‘A’ सेवा उम्मीदवारों के लिए एक बार रैंक सुधार का अवसर (CSE 2026)

- CSE 2026 के जरिए IPS या किसी भी केंद्रीय ग्रुप ‘A’ सेवा में आवंटित उम्मीदवार CSE 2027 में शामिल हो सकते हैं, अगर वे पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। सिविल सेवा 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को आवंटित सेवा की ट्रेनिंग में शामिल होने से एक बार की छूट लेनी होगी।

- उम्मीदवार केवल एक ऐसी छूट का लाभ उठा सकता है, और अगर ट्रेनिंग में शामिल होता है तो उसे फाउंडेशन कोर्स (FC) में शामिल होना होगा। अगर उम्मीदवार न तो ट्रेनिंग में शामिल होता है और न ही छूट लेता है, तो CSE 2026 सेवा आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

- अगर CSE 2027 में उम्मीदवार फिर से चुना जाता है, तो उम्मीदवार को 2026 या 2027 में आवंटित सेवा में से किसी को चुनना होगा। न चुनने पर सेवा रद्द कर दी जाएगी।

- अगर उम्मीदवार CSE 2027 में शामिल होता है लेकिन उसे कोई सेवा नहीं मिलती है, तो वह CSE 2026 के जरिए आवंटित सेवा में शामिल हो सकता है। अगर उम्मीदवार अंतिम चुनी गई सेवा की ट्रेनिंग में शामिल होने में विफल रहता है, तो दोनों सेवाओं का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

- उम्मीदवार की वरिष्ठता उस सेवा के आधार पर तय की जाएगी जिसमें वह आखिरकार शामिल होता है और इसे कम नहीं किया जाएगा। इस वन टाइम अपॉर्च्यूनिटी का इस्तेमाल करने के बाद उम्मीदवार CSE 2028 या उसके बाद की परीक्षा में तब तक शामिल नहीं हो सकता जब तक वह नौकरी से इस्तीफा न दे दे।

- अपने शेष अवसरों का उपयोग करने के इच्छुक उम्मीदवार जो सिविल सेवा परीक्षा, 2025 अथवा पूर्व की किसी परीक्षा के आधार पर सेवा आवंटन प्राप्त कर चुके हों, उनको सिविल सेवा परीक्षा 2026 या सिविल सेवा परीक्षा 2027, जैसा उनका विकल्प हो, में उपस्थित होने के लिए एक-बार अवसर दिया जाएगा। यह उनके द्वारा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने के निर्भर होगा तथा उन्हें सेवा से इस्तीफा नहीं देना होगा। ऐसे में जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2028 या आगे की परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक हैं उन्हें आवंटित सेवा से इस्तीफा देना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।