UPSC CSE Final Result : खत्म होने वाला है यूपीएससी रिजल्ट का इंतजार, देखें बीते 5 सालों का कटऑफ विश्लेषण

Mar 05, 2026 09:15 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

UPSC CSE Final Result 2025 : यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी होने वाला है। 2024 की परीक्षा में जनरल कैटेगरी से अंतिम चयनित उम्मीदवार के 947 अंक थे।

UPSC CSE Final Result : खत्म होने वाला है यूपीएससी रिजल्ट का इंतजार, देखें बीते 5 सालों का कटऑफ विश्लेषण

UPSC CSE Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी करने वाला है। नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। बीते वर्षों को ट्रेंड को देखा जाए तो आमतौर पर यूपीएससी इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर देता है। इस लिहाज से इस सप्ताह कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 979 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स एग्जाम देते हैं। मेन्स एग्जाम में 9 पेपर होते हैं और कुल 1750 मार्क्स के होते हैं। मेन्स कट ऑफ मार्क्स 1750 में से तय किए जाते हैं। यूपीएससी मेन्स एग्जाम के लिए क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट की संख्या से सिर्फ 3 गुना ज्यादा अभ्यर्थी ही यूपीएससी सीएसई पर्सनैलिटी टेस्ट देने के लिए पात्र होते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स कट ऑफ तय करने के लिए इंडियन लैंग्वेज और इंग्लिश लैंग्वेज के मार्क्स नहीं देखे जाते हैं, लेकिन सीएसई मेन्स स्टेज क्लियर करने के लिए कैंडिडेट को उनमें 25 फीसदी मार्क्स लाने होते हैं।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

जैसे ही आयोग परिणाम घोषित करेगा, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में 'Final Result: Civil Services Examination, 2025' के लिंक पर क्लिक करें।

3. एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर रैंक के अनुसार दिए होंगे।

4. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

5. भविष्य के लिए पीडीएफ को सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

पिछले साल यूपीएससी सीएसई (2024) में कितने मार्क्स पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, क्या थी फाइनल कटऑफ

श्रेणी फाइनल कट-ऑफ

सामान्य 947

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 917

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 910

अनुसूचित जाति (SC) 880

अनुसूचित जनजाति (ST) 884

PwBD-1 876

PwBD-2 913

PwBD-3 701

PwBD-5 461

यहां देखें पिछले 5 सालों के यूपीएससी सीएसई फाइनल कटऑफ ( UPSC CSE Final Cut Off ) -

यहां देखें पिछले 5 सालों के यूपीएससी सीएसई फाइनल कटऑफ ( UPSC CSE Final Cut Off ) -

श्रेणियाँ20242023202220212020
सामान्य (General)947953960953944
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)910919923910907
अनुसूचित जनजाति (ST)884891900883876
अनुसूचित जाति (SC)880890893886875
दिव्यांगजन 1 (PwD 1)876894879892867
दिव्यांगजन 2 (PwD 2)913930913932910
दिव्यांगजन 3 (PwD 3)701756632689675
दिव्यांगजन 5 (PwD 5)461589590701465
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)917923926916894

यहां देखें पिछले 5 सालों के यूपीएससी सीएसई मेन्स कट ऑफ ( UPSC CSE Mains Cut Off ) - -

श्रेणियाँ20242023202220212020
सामान्य (General)729741748745736
अनुसूचित जाति (SC)702694699700680
अनुसूचित जनजाति (ST)684692706700682
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)685712714707698
दिव्यांग (PwD) 1663673677668648
दिव्यांग (PwD) 2696718706712699
दिव्यांग (PwD) 3307396351388425
दिव्यांग (PwD) 5361445419560300
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)696706715714687

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

इन सर्विसेज में नियुक्ति के लिए की जाएगी सिफारिश

(i) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस;

(ii) इंडियन फॉरेन सर्विस;

(iii) इंडियन पुलिस सर्विस; और

(iv) सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप A और ग्रुप B।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।