UPSC CSE Final Result : जारी होने वाला है यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कौन होगा टॉपर

Mar 03, 2026 12:41 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UPSC CSE Final Result 2025 : यूपीएससी बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

UPSC CSE Final Result : जारी होने वाला है यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कौन होगा टॉपर

UPSC CSE Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी करने वाला है। नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। बीते वर्षों को ट्रेंड को देखा जाए तो आमतौर पर यूपीएससी इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर देता है। इस लिहाज से इस सप्ताह कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था

यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 979 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

up

इन सर्विसेज में नियुक्ति के लिए की जाएगी सिफारिश

(i) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस;

(ii) इंडियन फॉरेन सर्विस;

(iii) इंडियन पुलिस सर्विस; और

(iv) सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप A और ग्रुप B।

UPSC CSE रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स: फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 3: UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें

स्टेप 4: पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम तलाशें।

पिछले साल शक्ति दुबे ने किया था टॉप

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप ( UPSC CSE 2024 Topper ) किया था। देखना होगा इस बार कौन अव्वल आता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर

रैंक, रोल नंबर और नाम

1 0240782 शक्ति दुबे

2 0101571 हर्षिता गोयल

3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग

4 0108110 शाह मार्गी चिराग

5 0833621 आकाश गर्ग

6 0818290 कोमल पुनिया

7 6902167 आयुषी बंसल

8 6613295 राज कृष्ण झा

9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल

10 5400180 मयंक त्रिपाठी

11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी

12 5809367 आशी शर्मा

13 5912548 हेमन्त

14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ

15 1010403 बन्ना वेंकटेश

16 6907627 माधव अग्रवाल

17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी

18 2604936 सौम्या मिश्रा

19 0833456 विभोर भारद्वाज

20 2200688 त्रिलोक सिंह

21 0859649 दिव्यांक गुप्ता

22 0865358 रिया सैनी

23 1214507 बी शिवचंद्रन

24 0334811 आर रंगमंजू

25 1202909 जी जीई ए एस

26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े

27 0410502 रोमिल द्विवेदी

28 7809511 ऋषभ चौधरी

29 1203512 सुभाषकार्तिक एस

30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई

31 0510887 श्रेया त्यागी

32 1126194 उत्कर्ष यादव

33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस

34 0413837 अभि जैन

35 0840850 श्रेयक गर्ग

36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव

37 0801201 शोभिका पाठक

38 6319367 अभिषेक शर्मा

39 1204543 मोनिका आर

40 3405835 इरम चौधरी

41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर

42 1221566 पवित्रा पी

43 6616032 अवधिजा गुप्ता

44 0869198 मुदिता बंसल

45 1907228 मालविका जी नायर

46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी

47 1902150 नंदना जी पी

48 0705455 रितिका रथ

49 4108641 सौरव सिन्हा

50 0823200 अंकुर त्रिपाठी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।