UPSC CSE Final Result : यूपीएससी रिजल्ट में बिहार के किस जिले से कौन हुआ सफल, यहां देखें लिस्ट
UPSC CSE Final Result : यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 में बिहार के मेधावियों का रिजल्ट शानदार रहा है। बिहार के दो अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं टॉप 20 में बिहार से पांच अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है।

UPSC CSE Final Result 2025 : यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 में बिहार के मेधावियों का रिजल्ट शानदार रहा है। बिहार के कई अभ्यर्थियों को अच्छी रैंक के साथ कामयाबी मिली है। बिहार के दो अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपना दबदबा कायम रखा। टॉप 20 में बिहार से पांच अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला चौथा स्थान प्राप्त कर बिहार के टॉपर बने हैं। वैशाली के बिदुपुर के दिलावरपुर पूर्वी निवासी संजीव कुमार के इकलौते पुत्र उज्ज्वल प्रियांक ने 10वीं रैंक हासिल की है। वहीं छपरा के दीघबड़ा निवासी यशस्वी राजवर्धन को 11वां स्थान मिला है। इनके पिता रजनीश सिंह सहकारिता निबंधक है। 16वें स्थान पर औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव हैं। इनके पिता बीके श्रीवास्तव जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वहीं मां भारती श्रीवास्तव गृहिणी हैं।
नवादा के दृष्टिहीन रविराज को 20वां स्थान मिला है। वे अकबरपुर के महुली गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले रविराज को 182 रैंक मिली थी। बाढ़ के ढीवर निवासी इशित्व आनंद को 50वीं रैंक हासिल हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में बिहार का रिजल्ट बेहतर है। इस वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं। शीर्ष पांच सफल उम्मीदवारों में एक महिला और चार पुरुष हैं। वहीं शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं।
यूपीएससी में बिहार के सफल अभ्यर्थी, जिला और रैंक
राघव झुनझुनवाला (मुजफ्फरपुर): 04
उज्ज्वल प्रियांक (वैशाली): 10
यशस्वी राज्यवर्धन (सारण): 11
मोनिका श्रीवास्तव (औरंगाबाद): 16
रविराज (नवादा): 20
दीक्षा राय (बक्सर): 40
अपूर्वा वर्मा (पश्चिम चंपारण): 42
इशित्व आनंद (पटना, बाढ़): 50
तेजस्विनी (औरंगाबाद): 62
आकाश कुमार (पटना): 101
अभिषेक चौहान (समस्तीपुर): 102
राहुल कुमार (भागलपुर): 141
आयुष कुमार (समस्तीपुर): 143
रूचि सिंह (बेगूसराय): 171
प्रीति कुमारी (पटना): 232
प्रणय प्रसून (बांका): 245
प्रांजल राय: 250
वैष्णवी (गया जी के बेलागंज): 298
आकांक्षा सिंह (भोजपुर): 301
नीतीश कुमार सिंह (बेगूसराय): 305
विशाल कुमार सिंह (गोपालगंज): 334
अनुभव कुमार (जहानाबाद): 339
आदित्य राय कौशिक (बक्सर): 375
गौरव कुमार (गोपालगंज): 377
हर्षवर्धन अशोक (सारण): 424
मीमांसा (भागलपुर): 447
मुकेश वर्णवाल (जमुई): 465
नीतीश सिंह (सीवान): 491
सन्नी राज सन्नी (कटिहार): 526
सौरभ रंजन (पूर्णिया): 537
अमन मल्होत्रा (भभुआ): 571
जूही दास (किशनगंज): 649
up
15 दिनों के अंदर अंक जारी किया जाएगा
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (अगस्त 2025) और व्यक्तित्व परीक्षण (दिसंबर 2025 से फरवरी 2026) के आधार पर किया गया है। आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’) में की जाएगी। आयोग के मुताबिक 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी (प्रोविजनल) रखी गई है, जबकि दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोका गया है। साथ ही आरक्षण से संबंधित दावों का सत्यापन संबंधित प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट जारी, आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद, अब कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) उम्मीदवारों को उनकी रैंक, श्रेणी और उनके द्वारा भरे गए प्रेफरेंस (DAF-II) के आधार पर सेवाएं आवंटित करेगा। चुने गए उम्मीदवारों को जल्द ही उनके संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा, जहाँ उनका दो साल का प्रोबेशन पीरियड शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


