कब जारी होगा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, PDF में ऐसे खोजें नाम-रोल नंबर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC CSE Prelims result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवरा अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिजल्ट की डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है।

UPSC CSE Prelims result 2026 expected date how to check result pdf name and roll number

UPSC CSE Prelims Result 2026 date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवरा अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिजल्ट की डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। बता दें कि 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा 2026 आयोजित हुई थी।

पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें, तो आयोग आमतौर पर परीक्षा आयोजित होने के 15 से 20 दिनों के भीतर प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर देता है। बता दें कि इस परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्नों वाले दो पेपर शामिल थे। दोनों पेपर कुल 400 अंकों के थे और सिविल सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण का हिस्सा थे।

UPSC CSE Prelims Result 2026 ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर दिखाई देने वाले "What's New" सेक्शन में जाएं।

3. वहां UPSC CSE Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. लिंक खुलते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।

6. यदि आपका नाम या रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए योग्य माने जाएंगे।

7. भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

रोल नंबर वाली PDF के रूप में आएगा रिजल्ट

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम एक पीडीएफ (PDF) डॉक्यूमेंट के रूप में जारी किया जाएगा। इस लिस्ट में केवल उन्हीं भाग्यशाली और मेहनती उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे, जिन्होंने अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। इस साल कुल 933 रिक्तियों के लिए करीब 5.49 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

कुल कितने पदों पर होंगी भर्तियां

बता दें कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के जरिए विभिन्न सेवाओं में कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

किन-किन सेवाओं में होगा चयन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS), भारतीय डाक सेवा (IPoS), भारतीय व्यापार सेवा (ITS) समेत कई प्रतिष्ठित केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाता है।

चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है- प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं, जबकि मेंस पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कब जारी होगा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, PDF में ऐसे खोजें नाम-रोल नंबर