UPSC CSE Prelims : यूपीएससी IAS प्रीलिम्स कल, कब तक एंट्री, कौन सा पेन व डॉक्यूमेंट जरूरी, घड़ी समेत 10 नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC CSE Prelims : यूपीएससी सीएसई परीक्षा कल 24 मई को होगी। एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर में केवल काले बॉल पेन का इस्तेमाल करना होगा। मोबाइल, ब्लूटूथ व अन्य गैजेट बैन रहेंगे। सिर्फ हाथ में पहनने वाली सामान्य घड़ी ला सकते हैं , स्मार्टवाच प्रतिबंधित है।

UPSC CSE Prelims : यूपीएससी IAS प्रीलिम्स कल, कब तक एंट्री, कौन सा पेन व डॉक्यूमेंट जरूरी, घड़ी समेत 10 नियम

UPSC CSE Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 कल 24 मई को देश भर में आयोजित होने जा रही है। नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 09:00 बजे और दोपहर 02:00 बजे हर हाल में पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर में केवल काले बॉल पेन का इस्तेमाल करना होगा। मोबाइल, ब्लूटूथ व अन्य गैजेट बैन रहेंगे। सिर्फ हाथ में पहनने वाली सामान्य घड़ी ला सकते हैं , स्मार्टवाच प्रतिबंधित है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।

आदेशों का उल्लंघन वाले परीक्षार्थी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं से भी वंचित कर दिया जायेगा। इसके अलावा केन्द्राधीक्षक, सहायक पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े अन्य पदाधिकारी, कर्मी को भी परीक्षा हॉल, कमरे में मोबाइल फोन या अन्य प्रकार के किसी कम्युनिकशन डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

यूपीएससी सीएसई 2026 गाइडलाइन

1. 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट

परीक्षा के प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा अर्थात पूर्वाहन सत्र में 09:00 बजे तथा अपराहन सत्र में 02:00 बजे प्रवेश बंद होने के पश्चात परीक्षा स्थल पर किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।

2. सामान्य कलाई घड़ी पहन सकते हैं

उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा कक्ष / भवन के भीतर सामान्य अथवा सामान्य कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति होगी। परन्तु स्मार्ट वॉच या डिजिटल वॉच या जिन्हें संचार साधन के तौर पर प्रयोग किया जा सके ऐसी घड़ियों का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है और उम्मीदवारों को इस प्रकार की घड़ियां परीक्षा कक्ष/भवन में ले जाने की अनुमति नहीं है।

3. काला बॉल पेन ही लाएं

काले बॉल प्वाइंट पेन से अलग किसी अन्य पेन से दिए किए गए उत्तरों की चेकिंग नहीं की जाएगी। ओएमआर आंसरशीट और अटेंडेंस शीट इसी से भरी जाएगी।

4. एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ जरूर लाएं

परीक्षा में एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ जरूर लाएं। परीक्षा के प्रत्येक सत्र में परीक्षा भवन में एंट्री पाने के लिए उस ऑरिजनल फोटो आईडी को दिखाना होगा जिसका नंबर ई- प्रवेश पत्र (प्रिंटआउट ) पर दिया गया है । सिविल सेवा परीक्षा, 2026 के अंतिम परिणामों की घोषणा तक ई-प्रवेश पत्र को जरूर सुरक्षित रखें।

5. ये अभ्यर्थी अपने साथ दो फोटो ले जाएं

वे उम्मीदवार जिनके ई-प्रवेश पत्र पर उनकी फोटो स्पष्ट नहीं है अथवा फोटो पर उनका नाम और फोटो खींचने की तारीख का उल्लेख नहीं है, उन्हें परीक्षा के प्रत्येक सत्र में प्रवेश के लिए अपने साथ फोटो पहचान पत्र तथा पासपोर्ट आकार के दो फोटोग्राफ (जिनमें उनका नाम और फोटो खींचने की तारीख हो), प्रत्येक सत्र के लिए एक फोटो, सहित एक अंडरटेकिंग भी लाना होगा।

6. अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल ई-प्रवेश पत्र का प्रिंट, पेन, पेंसिल, पहचान प्रमाण, स्वयं की फोटो की प्रतियां (जो भी लागू हो) तथा ई-प्रवेश पत्र के निर्देशों में निर्दिष्ट कोई अन्य सामान ही एग्जाम सेंटर पर ले जाने की अनुमति होगी। प्रवेश स्थल के अंदर कोई अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये चीजें हैं बैन

परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फ़ोन (भले ही वे बंद हों), स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरे, पेजर, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना पूरी तरह से मना है।

– उम्मीदवारों को केवल सामान्य या साधारण कलाई घड़ी पहनने की अनुमति है। स्मार्ट वॉच या संचार सुविधा वाली घड़ियां प्रतिबंधित हैं।

– परीक्षा केंद्र के अंदर बैग, सामान, कीमती चीजें लाने की अनुमति नहीं है। UPSC ने कहा है कि किसी भी सामान के खो जाने पर आयोग ज़िम्मेदार नहीं होगा।

7. उम्मीदवार, कृपया यह सुनिश्चित कर लें कि उनके ई-प्रवेश पत्र के सभी विवरण जैसे नाम, फोटोग्राफ एवं क्यूआर कोड सही हैं। किसी भी गलती के मामले में, वे इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

8.प्रीलिम्स के तुरंत बाद जारी होगी आंसर-की

यूपीएससी इस बार सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद इसकी आंसर-की जारी करेगा। प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी 31 मई 2026 शाम छह बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन पोर्टल 'ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (क्यूपीरेप)' के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। यह पोर्टल यूपीएससी ऑनलाइन पोर्टल https://upsconline.nic.in/login पर उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि अभी तक आयोग फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की सार्वजनिक करता आ रहा था अब अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि वह चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएंगे या नहीं। पहले छात्रों में यह अनिश्चितता रहती थी कि उन्हें मुख्य परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए या अगले साल की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू करनी चाहिए। पहले उत्तर कुंजी जारी होने से उम्मीदवारों को प्रभावी ढंग से योजना बनाने में मदद मिलेगी।

9. 3 सबूत देने होंगे

अभ्यर्थी अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर कुंजी का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त विवरण और तीन प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने कहा कि इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक और आकलन करने में मदद मिलेगी तथा उन्हें समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा। यूपीएससी ने कहा कि प्राप्त सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा व्यापक और सूक्ष्म समीक्षा की जाएगी। बयान के अनुसार, "विशेषज्ञ प्रत्येक आपत्ति की सावधानी के साथ जांच करेंगे। जो सबूत मिलेंगे, उनका मूल्यांकन करेंगे। संबंधित प्रश्नों की उत्तर कुंजी की सटीकता पर अपने विचार दर्ज करेंगे।' आयोग ने कहा कि सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

10. फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

वर्ष 2026 से सिविल सेवा समेत यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का 'फेस टेस्ट' यानी 'फेस ऑथेंटिकेशन' किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी। एआई फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम न सिर्फ फर्जी उम्मीदवारों की पहचान करेगा, बल्कि मैन्युअल चेकिंग के मुकाबले अधिक तेज होगा। इससे परीक्षाओं में होने वाली जालसाजी और डमी कैंडिडेट्स जैसी घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी

यूपीएससी सिविल सेवा में इस वर्ष 933 और भारतीय वन सेवा परीक्षा में 40 वैकेंसी है। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।