UPSC Prelims 2026: यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त
UPSC CSE Prelims Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है।

UPSC CSE Prelims Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए बेहद सख्त आदेश जारी किया है। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है।
सुबह से रात तक लागू रहेंगे कड़े प्रतिबंध; 4 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक
परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरे को बेहद मजबूत कर दिया गया है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा वाले दिन यानी रविवार, 24 मई 2026 को रात 12:00 बजे से शुरू होकर रात 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होने या समूह बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध परीक्षा देने आ रहे उम्मीदवारों, अधिकृत निरीक्षकों और परीक्षा ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों पर लागू नहीं होगा। इस अग्रिम कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य गैर-कानूनी रूप से लोगों के इकट्ठा होने, सार्वजनिक उपद्रव, अनुचित साधनों के उपयोग और परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को रोकना है।
हाई-टेक सुरक्षा: परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक जैमर्स
डिजिटल युग में हाई-टेक नकल और पेपर लीक जैसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े तकनीकी इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक जैमर्स स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों के एंट्री गेट पर पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जो गहन चेकिंग के बाद ही उम्मीदवारों को प्रवेश दे रहे हैं।
दो शिफ्टों में परीक्षा
यह परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जा रही है। प्रथम प्रश्नपत्र (पेपर-I) सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक आयोजित होगी। द्वितीय प्रश्नपत्र (पेपर-II/CSAT): दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।
प्रीलिम्स के तुरंत बाद जारी होगी आंसर-की
यूपीएससी इस बार सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद इसकी आंसर-की जारी करेगा। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी 31 मई 2026 शाम छह बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन पोर्टल 'ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (क्यूपीरेप)' के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। यह पोर्टल यूपीएससी ऑनलाइन पोर्टल https://upsconline.nic.in/login पर उपलब्ध होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


