UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए 24 फरवरी तक करें आवेदन, 933 पदों पर होगी भर्ती
UPSC IAS 2026: जो अभ्यर्थी आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) या आईएफएस (IFS) बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है।

UPSC CSE, IFS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। जो अभ्यर्थी आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) या आईएफएस (IFS) बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है और शाम 6:00 बजे के बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा।
रिक्तियों का विवरण: 933 पदों पर होगी भर्ती
इस वर्ष यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 933 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य ग्रुप 'ए' व 'बी' की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए अलग से रिक्तियों की नोटिफिकेशन जारी की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा कैलेंडर
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म भर लें।
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 4 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक)
प्रारंभिक परीक्षा: 24 मई 2026
मुख्य परीक्षा : 21 अगस्त 2026 (5 दिनों तक चलने वाली)
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। जो छात्र अंतिम वर्ष में हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1994 से 1 अगस्त 2005 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
नए बदलाव: लाइव फोटो और सिग्नेचर रूल
यूपीएससी ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किए हैं। अब अभ्यर्थियों को अपनी एक लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी, जो उनके पासपोर्ट साइज फोटो से मेल खानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सिग्नेचर के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं, जिसमें सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार हस्ताक्षर करके स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. सबसे पहले 'One Time Registration' (OTR) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करें।
3. ओटीआर के बाद, 'Latest Notification' टैब में जाकर अपनी पसंदीदा परीक्षा (CSE/IFS) का चयन करें।
4. व्यक्तिगत डिटेल्स भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर लें।
अंत में, ध्यान रखें कि इस बार सुधार विंडो केवल 25 फरवरी से 28 फरवरी तक ही उपलब्ध होगी। अपनी डिटेल्स बहुत सावधानी से भरें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स



