UPSC CSE 2026 Notification: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

Jan 18, 2026 01:51 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC CSE 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने वाला है।

UPSC CSE 2026 Notification: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

UPSC CSE 2026 Notification: देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा, 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' (IAS) और 'भारतीय पुलिस सेवा' (IPS) में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

UPSC की इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित कुछ बुनियादी शर्तों को पूरा करना होता है:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र अपने अंतिम वर्ष में हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, ओबीसी (OBC) को 3 वर्ष, एससी/एसटी (SC/ST) को 5 वर्ष और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाती है।

प्रयासों की संख्या

UPSC में प्रयासों की संख्या श्रेणी के आधार पर तय होती है:

सामान्य/ईडब्ल्यूएस: 6 प्रयास।

ओबीसी: 9 प्रयास।

एससी/एसटी: असीमित प्रयास (आयु सीमा समाप्त होने तक)।

परीक्षा का स्वरूप

सिविल सेवा परीक्षा तीन मुख्य चरणों में आयोजित की जाती है, और प्रत्येक चरण को पास करना अनिवार्य है:

प्रारंभिक परीक्षा: यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है। इसमें दो पेपर होते हैं—सामान्य अध्ययन (GS) और सीसैट (CSAT)। सीसैट केवल क्वालिफाइंग होता है, जिसमें 33% अंक लाना जरूरी है।

मुख्य परीक्षा: यह वर्णनात्मक होती है। इसमें कुल 9 पेपर होते हैं, जिनमें निबंध, सामान्य अध्ययन के चार पेपर, दो ऑप्शनल विषय और दो अनिवार्य भाषा के पेपर शामिल हैं।

इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जो 275 अंकों का होता है।

कैसे भरें आवेदन फॉर्म?

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।

2. सबसे पहले 'One Time Registration' (OTR) प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

3. लॉगिन करने के बाद 'Civil Services Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

4.आवेदन फॉर्म को दो भागों (Part-I और Part-II) में भरें।

5. अपनी फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

6. परीक्षा केंद्र का चयन करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए, क्योंकि UPSC की परीक्षा में सफलता के लिए कम से कम एक वर्ष की गहन पढ़ाई आवश्यक होती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।