UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन टला, कब तक जारी होने की उम्मीद
UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी नहीं हो सका। आयोग ने प्रशासनिक कारण बताए हैं, लेकिन अधिसूचना इसी सप्ताह आने की संभावना जताई जा रही है।

UPSC CSE 2026: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को फिलहाल थोड़ा और सब्र करना पड़ेगा। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार UPSC CSE 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) 2026 की अधिसूचना 14 जनवरी 2026 को जारी होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर इसे प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया।
UPSC ने अपनी वेबसाइट पर जारी नोटिस में साफ किया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2026 और IFS परीक्षा 2026 की अधिसूचना को फिलहाल स्थगित किया गया है और नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी । हालांकि, आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि नोटिफिकेशन में देरी अस्थायी है और इसे इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।
UPSC CSE 2026: UPSC ने क्या कहा
UPSC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि, “सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना, जो 14 जनवरी 2026 को जारी होनी थी, प्रशासनिक कारणों से स्थगित की जाती है। इसे यथासमय अधिसूचित किया जाएगा।” इस बयान के बाद से ही उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज हो गई है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया, तैयारी की रणनीति और टाइमलाइन सीधे तौर पर नोटिफिकेशन से जुड़ी होती है।
UPSC CSE 2026: क्या बदला और क्या नहीं
हालांकि अधिसूचना की तारीख टाल दी गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है । आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को ही आयोजित होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा अगस्त 2026 में प्रस्तावित है, जिसे फिलहाल अस्थायी माना जा रहा है।
UPSC CSE 2026: UPSC नोटिफिकेशन में क्या-क्या होगा शामिल
UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम दस्तावेज होता है। इसमें परीक्षा से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियां दी जाती हैं, जैसे -
- परीक्षा का नाम और वर्ष
- कुल रिक्तियों की संख्या
- IAS, IPS, IFS समेत विभिन्न सेवाओं के पद
- शैक्षणिक योग्यता
- आयु सीमा और आरक्षण के अनुसार आयु में छूट
- राष्ट्रीयता से जुड़े नियम
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि
- आवेदन शुल्क और सुधार विंडो
- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का पैटर्न
- सिलेबस, नेगेटिव मार्किंग और परीक्षा का माध्यम
यानी, नोटिफिकेशन जारी होते ही अभ्यर्थियों की तैयारी को एक स्पष्ट दिशा मिल जाती है।
कैसे चेक करें UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन
जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे -
1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
2. होमपेज पर दाईं ओर मौजूद “What’s New” सेक्शन देखें
3. UPSC CSE Notification 2026 लिंक पर क्लिक करें
4. नोटिफिकेशन PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा
5. इसे ध्यान से पढ़ें और डाउनलोड कर लें
6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
UPSC CSE 2026: उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए
गौरतलब है कि नोटिफिकेशन में देरी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। चूंकि प्रीलिम्स की तारीख तय है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रफ्तार बनाए रखनी चाहिए । साथ ही, UPSC की वेबसाइट पर नियमित नजर रखना जरूरी है ताकि नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया में कोई चूक न हो।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


