UPSC CMS Final Result 2025 जारी, 800+ डॉक्टरों की सरकारी नियुक्ति तय; यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

Dec 22, 2025 10:54 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC CMS Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कैटेगरी-I और कैटेगरी-II के तहत कुल 812 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

UPSC CMS Final Result 2025 जारी, 800+ डॉक्टरों की सरकारी नियुक्ति तय; यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

UPSC CMS Final Result 2025 : मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस नतीजे के साथ ही यह साफ हो गया है कि किन किन उम्मीदवारों को केंद्र सरकार और उससे जुड़े निकायों में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति मिलने जा रही है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CMS परीक्षा 2025 का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया गया था। इसके बाद चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) का आयोजन अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुआ। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की है।

UPSC CMS Final Result 2025 : कैटेगरी-I में 363 उम्मीदवारों की सिफारिश

कैटेगरी-I के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब-कैडर में नियुक्ति की जाती है। इस कैटेगरी में कुल 363 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

सामान्य वर्ग से 162 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 9 दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार शामिल हैं।आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 43 उम्मीदवार चुने गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 75 उम्मीदवारों को जगह मिली है, जिनमें 2 दिव्यांग शामिल हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से 57 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिनमें 1 दिव्यांग है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से 21 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 2 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हैं। यह कैटेगरी खास तौर पर उन डॉक्टरों के लिए अहम मानी जाती है जो केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में स्थायी भूमिका निभाना चाहते हैं।

UPSC CMS Final Result 2025 : कैटेगरी-II में 449 उम्मीदवारों का चयन

कैटेगरी-II के तहत यूपीएससी ने कुल 449 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। यह कैटेगरी विभिन्न शहरी और केंद्रीय निकायों में मेडिकल पदों से जुड़ी है।

सामान्य वर्ग से 182 उम्मीदवार चुने गए हैं, जिनमें 10 दिव्यांग शामिल हैं। EWS वर्ग से 49 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 1 दिव्यांग उम्मीदवार है। OBC वर्ग से 113 उम्मीदवार सफल रहे हैं, जिनमें 6 दिव्यांग शामिल हैं। SC वर्ग से 70 उम्मीदवार चुने गए हैं, जिनमें 1 दिव्यांग है। ST वर्ग से 27 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

UPSC CMS Final Result 2025 : कैटेगरी-II के तहत मिलने वाले पद

कैटेगरी-II में चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा, जिसमें रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर। दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (ग्रेड-II) शामिल हैं। ये पद शहरी स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

UPSC CMS Final Result 2025 : कैसे देखें

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CMS 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में रोल नंबर के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची दी गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।