कैसे IAS IPS अफसर चाहिए, यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

यूपीएससी के 100 वर्षों पूरे होने पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि 1926 में ब्रिटिश सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बने पब्लिक सर्विस कमीशन का स्वरूप आज पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के अनुसार अभ्यर्थियों की योग्यता परखी जा रही है।

UPSC Chairman Ajay Kumar
यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार

यूपीएससी के 100 वर्षों पूरे होने पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि 1926 में ब्रिटिश सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बने पब्लिक सर्विस कमीशन का स्वरूप आज पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के अनुसार अभ्यर्थियों की योग्यता परखी जा रही है। अब यूपीएससी का मुख्य उद्देश्य 'विकसित भारत' की कल्पना, सुरक्षा और बढ़ते आर्थिक विकास की जरूरतों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन करना है। आज जो अभ्यर्थी यूपीएससी द्वारा चुने जा रहे हैं, वही 2047 में देश को नेतृत्व देंगे। इसलिए देश को मध्यम-आय वर्ग से निकालकर एक विकसित अर्थव्यवस्था में ले जाने के लिए आवश्यक योग्यताओं और नए स्किल-सेट्स के आधार पर ही चयन प्रक्रिया को ढाला जा रहा है। इंटरव्यू बोर्ड को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि केवल किताबी योग्यता ही नहीं, बल्कि अभ्यर्थी के अंदर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की सच्ची मानसिकता को भी परखा जाए।

यूपीएससी चेयरमैन ने कहा कि भारत को एक मध्यम-आय देश से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने के लिए नए युग के अनुकूल स्किल-सेट्स वाले सिविल सर्वेंट्स का चयन करना यूपीएससी की मुख्य प्राथमिकता है। चयनकर्ता यह परखते हैं कि उम्मीदवार केवल पब्लिक ऑफिस या पद पाने के लिए नहीं आ रहा है, बल्कि वह पूरे जीवन भर अपना समय और ऊर्जा समाज कल्याण व देश सेवा में देने के लिए तैयार है।

दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में यूपीएससी चेयरमैन ने बताया कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग भी अब आयोग कर रहा है।

- त्वरित सत्यापन: स्कैन किए गए लाखों दस्तावेजों को तेजी से पढ़ने और उनका मूल्यांकन करने के लिए AI और OCR आधारित तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

फर्जीवाड़े पर रोक: गलत या फर्जी प्रयासों को रोकने के लिए फेस ऑथेंटिकेशनन और डीडुप्लीकेशन तकनीक लागू की जा रही है।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR): अभ्यर्थियों के बेसिक डेटा को सुरक्षित रखने के लिए नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है, जिससे उन्हें हर फॉर्म में बार-बार एक ही जानकारी नहीं भरनी पड़ती।

परीक्षा चक्र और परिणाम के समय में कमी

कम समय में परिणाम: पहले सिविल सेवा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में लगभग 400 दिन लगते थे, जिसे घटाकर अब 282 दिन कर दिया गया है।

बैकलॉग खत्म: यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य रिक्रूटमेंट परीक्षाओं के समय को भी लगातार कम किया जा रहा है ताकि परीक्षाओं का स्पिल-ओवर न हो

अधिक पारदर्शिता

प्रोविजनल आंसर की : परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है ताकि प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का विश्वास बना रहे।

गोपनीयता और पारदर्शिता का संतुलन: जहां अभ्यर्थियों के भरोसे के लिए पारदर्शिता जरूरी है, वहीं परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है

समावेशिता और नए परीक्षा केंद्र

परीक्षा केंद्रों की बढ़ोतरी: दूर-दराज के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 42 से बढ़ाकर 86 शहर कर दी गई है।

स्थानीय स्तर पर साक्षात्कार: आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए (जैसे लद्दाख के अभ्यर्थियों के लिए) इंटरव्यू बोर्ड को स्वयं उन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

अभ्यर्थी अंग्रेजी के अलावा संविधान की 22 भारतीय भाषाओं में भी किसी भी विषय का पेपर लिख सकते हैं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कैसे IAS IPS अफसर चाहिए, यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार ने बताया