Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CDS I Marks 2025 released at upsc.gov.in, check scores download merit list pdf
UPSC CDS I Marks 2025: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

UPSC CDS I Marks 2025: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

UPSC CDS I Marks 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 'कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज' (CDS-I) परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

Jan 07, 2026 07:44 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC CDS I Marks 2025 Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 'कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज' (CDS-I) परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम और लिखित परीक्षा और एसएसबी में प्राप्त कुल अंक की जानकारी दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह चयन प्रक्रिया 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पुरुष कोर्स और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) महिला (नॉन-टेक्निकल) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। सफल घोषित किए गए 535 उम्मीदवारों में से 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं।

अगला चरण और वेरिफिकेशन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अभी प्रोविजनल है। उनके जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन अभी सेना मुख्यालय द्वारा किया जाना बाकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें।

UPSC CDS 2025: यूपीएससी सीडीएस-1 मार्क्स 2025 कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में "Combined Defence Services Examination (I), 2025: Marks of Recommended Candidates" के लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें रोल नंबर और नाम के साथ मेरिट लिस्ट दी गई है।

4. अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग करें।

5. भविष्य के लिए इस फाइल को डाउनलोड कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।