UPSC CDS 2 एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, 13 सितंबर को परीक्षा, हॉल टिकट कब हो सकता है जारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपीएससी जल्द सीडीएस-2 एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा की तारीख 13 सितंबर निर्धारित की गई है। जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका।

upsc cds 2 admit card 2026 download exam date know how to download hall ticket
सेना में करियर

देश की तीनों सेनाओं में अफसर बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी जल्द ही कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा (द्वितीय), 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने सीडीएस-2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से न चूकें। एक बार हॉल टिकट जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से upsc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि कुछ शिक्षा पोर्टलों की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीएससी सीडीएस-2 का एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है, हालांकि आयोग की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है और सटीक तारीख का इंतजार बना हुआ है।

कब होगी सीडीएस-2 परीक्षा

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी, वायुसेना अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित होती है। इस बार यह परीक्षा 451 रिक्तियों को भरने के लिए कराई जा रही है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले जरूरी निर्देश दर्ज होंगे। यह दस्तावेज़ हर उम्मीदवार के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसके बिना किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें सीडीएस-2 एडमिट कार्ड 2026

जब भी एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय हो जाए, उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'एग्जामिनेशन्स' सेक्शन में जाएं।
  • वहां सीडीएस-2 एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें और उसे सबमिट करें।

स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखने के बाद उसे ध्यान से जांच लें, फिर उसे डाउनलोड करके एक कॉपी प्रिंट करा लें, जो परीक्षा के दिन अपने साथ रखनी होगी।

ये चीजें पहले से रखें तैयार

उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अन्य लॉगिन विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते वक्त किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को बारीकी से जांच लेना भी जरूरी है, क्योंकि नाम, रोल नंबर या केंद्र से जुड़ी कोई भी गलती परीक्षा के दिन मुश्किल खड़ी कर सकती है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ-साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से लेकर जाना होगा। इसके बिना प्रवेश मिलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें। फिलहाल यूपीएससी ने सीडीएस-2 एडमिट कार्ड 2026 की सटीक रिलीज डेट की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि हॉल टिकट जारी होते ही उसे समय रहते डाउनलोड कर सकें और परीक्षा की तैयारी में जुट सकें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CDS 2 एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, 13 सितंबर को परीक्षा