Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CDS 1 2026 Exam Date released at upsc.gov.in check complete exam schedule here
UPSC CDS 1 2026 Exam Date: यूपीएससी सीडीएस-I 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

UPSC CDS 1 2026 Exam Date: यूपीएससी सीडीएस-I 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

संक्षेप:

UPSC CDS 1 2026 Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस-I 2026 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। यूपीएससी द्वारा सीडीएस-I परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

Jan 07, 2026 07:57 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC CDS 1 2026 Exam Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS)- I, 2026 के लिए परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सीडीएस-I, 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा सीडीएस-I परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

UPSC CDS 1 2026 Exam Time Table: यूपीएससी सीडीएस-I 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में जाकर 'Examination Time Table: Combined Defence Services Examination (I), 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।

4. अब आप शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए।

5. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी की ओर से सीडीएस-I, 2026 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को तीन शिफ्टों में किया जाएगा।

यूपीएससी सीडीएस-I परीक्षा 2026 टाइम टेबल-

1. इंग्लिश (सब्जेक्ट कोड-11) - सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक

2. जनरल नॉलेज (सब्जेक्ट कोड-12) - दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

3. एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स (सब्जेक्ट कोड-13) - शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक

यूपीएससी सीडीएस-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 451 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें:UPSC CDS 1 परीक्षा के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:UPSC CDS 1 (OTA) फाइनल रिजल्ट जारी, 535 उम्मीदवारों ने हासिल की सफलता

UPSC CDS (I) Exam 2026: वैकेंसी डिटेल्स-

1. इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद

2. इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला- 26 पद

3. एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद

4. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (OTA) - 293 पद

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।