UPSC CAPF 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 350 उम्मीदवार बने असिस्टेंट कमांडेंट; ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC CAPF AC 2025 की लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए 4 मई से 29 मई 2026 तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए गए।

UPSC CAPF 2026 final result
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जामिनेश 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी

UPSC CAPF Final Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्सटेंट कमांडेंट्स) एग्जामिनेश 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने कुल 350 उम्मीदवारों को असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप-A) पदों पर नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया है। चयनित उम्मीदवारों को BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नियुक्ति मिलेगी।

लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर हुआ चयन

UPSC CAPF AC 2025 की लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए 4 मई से 29 मई 2026 तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए गए। इन्हीं दोनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। आयोग ने कुल 350 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की है। हालांकि, नियुक्ति निर्धारित पात्रता शर्तों, उपलब्ध रिक्तियों और जरूरी दस्तावेजों एवं वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

किस वर्ग से कितने उम्मीदवार चयनित?

फाइनल मेरिट लिस्ट में अलग-अलग वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है—

सामान्य वर्ग: 103 उम्मीदवार

EWS: 44 उम्मीदवार

OBC: 109 उम्मीदवार

SC: 62 उम्मीदवार

ST: 32 उम्मीदवार

आयोग ने एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया है, जबकि रिकमेंड किए गए 126 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है। इन उम्मीदवारों का अंतिम चयन संबंधित शर्तों और आवश्यक सत्यापन पूरा होने के अधीन रहेगा।

CAPF के इन बलों में हैं 432 रिक्तियां

CAPF भर्ती के तहत पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 432 रिक्तियां रिपोर्ट की गई थीं। इनमें सबसे ज्यादा पद CRPF में हैं।

बल- रिक्तियां

CRPF 204

BSF 24

ITBP 79

SSB 33

CISF 92

कुल 432

हालांकि, आयोग की ओर से 350 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। उम्मीदवारों की वास्तविक नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों, पात्रता शर्तों और जरूरी वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही होगी।

ऐसे चेक करें UPSC CAPF Final Result 2026

जिन उम्मीदवारों ने CAPF AC परीक्षा 2025 में हिस्सा लिया था, वे UPSC की वेबसाइट पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर CAPF (Assistant Commandants) Examination 2025 Final Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब फाइनल रिजल्ट या Merit List PDF को ओपन करें।

स्टेप 4: PDF खुलने के बाद Ctrl+F दबाएं या Search विकल्प का इस्तेमाल करें।

स्टेप 5: अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और चयन की स्थिति चेक करें।

स्टेप 6: रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

15 दिन में जारी हो सकते हैं उम्मीदवारों के मार्क्स

UPSC के अनुसार, CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट जारी होने की तारीख से करीब 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की संभावना है।

CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट का पद ग्रुप-A अधिकारी का पद है। ऐसे में 350 उम्मीदवारों का चयन उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट की लंबी चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CAPF 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 350 उम्मीदवार बने असिस्टेंट कमांडेंट