UPSC : मिलिए 12वीं में फेल हुए एक और IPS अफसर से, 12th Fail के मनोज शर्मा जैसी है कहानी, क्या थी रैंक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

12वीं में फेल होने के बावजूद उमेश गणपत खंडबहाले ने यूपीएससी परीक्षा पास की और 704वीं रैंक हासिल की। यह वही व्यक्ति था जिसे कभी 12वीं फेल कहकर लोग ताना मारते थे और आज वही देश की सेवा कर रहा है।

IPS Umesh Ganpat Khandbahale

UPSC IPS Success Story : 12वीं में फेल होने के बावजूद यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस अफसर बनने वाले मनोज शर्मा की कहानी से हर कोई वाकिफ है। उनकी कहानी पर 12th फेल फिल्म भी आ चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक और आईपीएस अफसर ऐसे हैं जो 12वीं में फेल होने के बावजूद इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचे। ये हैं आईपीएस अफसर उमेश गणपत खंडबहाले। दरअसल उमेश गणपत खंडबहाले की कहानी मनोज शर्मा से काफी मेल खाती है। बेहद गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले उमेश भी मनोज की तरह 12वीं कक्षा में फेल हुए थे। पेट पालने के लिए पढ़ाई करने के दिनों में उन्हें भी काम करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस अफसर बने।

उमेश गणपत खंडबहाले वर्तमान में अलीपुरद्वार के एसपी हैं। महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर के नजदीक महिरावणी गांव के रहने वाले उमेश गणपत खंडबहाले 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में फेल हो गए थे। वर्ष 2003 में अंग्रेजी में उनके केवल 21 नंबर आए थे। परीक्षा में फेल होने के बाद उन्हें उनके पिता ने अपने साथ काम में लगा लिया। उन्होंने घर के गुजारे के लिए दो साल तक दूध बेचा। वह रोजाना गांव से दूध लेकर नासिक के बाजार में बेचने जाते थे। घर का खर्च चलाने में मदद करते थे। इसके अलावा उन्होंने कई छोटे-मोटे काम भी किए जैसे सामान ढोना, खेतों में मदद करना, और कभी-कभी मजदूरी करना।

लेकिन वो दिन उमेश खंडबहाले की जिंदगी में टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ जब वह अपने नासिक जाने के रास्ते में पड़ने वाली यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी (वाईसीएमओयू) के सामने रुक गए। उमेश ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से यूनिवर्सिटी के बारे में पूछा। तब उन्हें ओपन एजुकेशन सिस्टम के बारे में पता चला। उन्होंने महाराष्ट्र में रहकर ही ओपन से 12वीं पास की। इसके बाद बीएससी हॉर्टिकल्चर में एडमिशन लिया। इसके बाद उन्होंने केटीएचएम कॉलेज से इंग्लिश में बीए और इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया। इंग्लिश वही विषय था जिसमें वे 12वीं में फेल हो गए थे। उन्होंने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना ली।

उमेश वर्ष 2012 में दिल्ली आ गए और 26 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का पहला अटेम्प दिया। वर्ष 2015 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर वह आईपीएस अफसर बने। यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 704वां रैंक मिला।

उमेश अपने गांव से आईपीएस अफसर बनने वाले पहले शख्स थे। उनके मुताबिक रीस्टार्ट करना निश्चित रूप से मूल मंत्र है। आप असफलता के बाद कामयाबी पाने के लिए रीस्टार्ट कर जीत पक्की कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।