100 साल का हुआ यूपीएससी, कैसे हुई थी शुरुआत, जानें आईएएस-आईपीएस बनाने वाले आयोग की पूरी कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देश के लाखों युवाओं के आईएएस और आईपीएस बनने का ख्वाब पूरा करने वाले यूपीएससी को 100 साल पूरे हो गए हैं। जानिए 1926 से लेकर अब तक के इसके ऐतिहासिक सफर की पूरी कहानी।

UPSC 100 years history journey civil services exam centenary 2026 full details
यूपीएससी

चाहे दिल्ली का मुखर्जी नगर हो या फिर देश के किसी छोटे से गांव का एक साधारण सा कमरा... अगर कोई युवा रात के दो बजे तक जागकर पढ़ाई कर रहा है तो उसकी आंखों में यूपीएससी ही नाम तैरता है। हमारे देश में लाखों नौजवानों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिर्फ एक सरकारी बोर्ड या परीक्षा कराने वाली संस्था नहीं है। यह एक ऐसा जज्बा है, एक ऐसा ख्वाब है जिसे खुली आंखों से देखा जाता है और जिसे पूरा करने के लिए लोग अपनी जवानी के कई साल किताबों के नाम कर देते हैं। जिस संस्था के जरिए देश भर के युवा आईएएस-आईपीएस और बड़े-बड़े अफसर बनने का सपना देखते हैं, क्या आप जानते हैं कि उसका नाम हमेशा से यूपीएससी नहीं था? जी हां, जिस नाम को सुनकर आज लाखों छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, उसका अपना एक बहुत दिलचस्प और लंबा इतिहास रहा है। आज यानी 1 अक्टूबर 2026 को इस महान संस्था ने अपने ऐतिहासिक सफर के पूरे 100 साल मुकम्मल कर लिए हैं। आइए आज इस खास मौके पर पन्ने पलटते हैं और जानते हैं इस संस्था के 100 सालों की पूरी कहानी।

अंग्रेजों के दौर में रखी गई थी बुनियाद

अगर हम इतिहास के झरोखे में झांकें, तो इस संस्था की कहानी आज से ठीक एक सदी पहले, 1 अक्टूबर 1926 को शुरू होती है। यह वह दौर था जब मुल्क पर अंग्रेजों की हुकूमत थी और भारत के लोगों को प्रशासन में बहुत कम हिस्सेदारी मिलती थी। उसी वक्त भारत में पहली बार पब्लिक सर्विस कमीशन की नींव रखी गई थी। तब इसके पहले चेयरमैन का जिम्मा सर रॉस बार्कर को सौंपा गया था, जो यूनाइटेड किंगडम की होम सिविल सर्विस के एक बेहद कद्दावर और अनुभवी सदस्य थे। उस समय शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि ब्रितानी हुकूमत के दौरान बना यह कमीशन आगे चलकर आजाद भारत की सबसे मजबूत और निष्पक्ष संस्थाओं में से एक बन जाएगा।

ऐसे बदलते गए नाम और पहचान

वक्त का पहिया अपनी रफ्तार से घूमता रहा और देश के हालात भी बदलते गए। जब इस संस्था की शुरुआत हुई थी, तब इसे सिर्फ 'पब्लिक सर्विस कमीशन' कहकर पुकारा जाता था। कुछ सालों बाद, जब 1937 में अंग्रेजी हुकूमत ने कुछ बदलाव किए, तो इसका नाम बदलकर फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन कर दिया गया।

लेकिन, असली बदलाव का वह ऐतिहासिक दिन तब आया, जिसका हर हिंदुस्तानी को बेसब्री से इंतजार था यानी 26 जनवरी 1950। इसी दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ और हमारा देश पूरी तरह से एक गणतंत्र बन गया। इस बड़े बदलाव के साथ ही इस संस्था को भी उसका वह असली और पक्का नाम मिला, जो आज हर सिविल सेवा के छात्र की जुबान पर 'यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन' यानी यूपीएससी रहता है.

आखिर क्या-क्या काम करता है यूपीएससी ?

जब हम यूपीएससी की बात करते हैं, तो आम तौर पर लोगों के जेहन में सिर्फ सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) का ही खयाल आता है। बेशक, केंद्र सरकार के अधीन अलग-अलग अहम और बड़े पदों पर भर्ती के लिए देश के सबसे मुश्किल इम्तिहान करवाना इसका सबसे बड़ा काम है। लेकिन इसकी जिम्मेदारियां सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं।

संविधान के मुताबिक, सरकार को भर्ती के नए और सही तरीकों पर सलाह देना, अफसरों की नियुक्तियों के नियम तय करना, उनके प्रमोशन और अनुशासन से जुड़े पेचीदा मामलों में सही राह दिखाना भी इसी संस्था का अहम किरदार है। हमारे संविधान के भाग 14 में अनुच्छेद 315 से लेकर 323 तक लोक सेवा आयोग से जुड़े नियमों, उसकी ताकतों और उसकी आजादी का पूरा खाका बहुत ही शानदार तरीके से खींचा गया है। इसी संवैधानिक ढांचे की बदौलत आज तक इस संस्था की साख और ईमानदारी पर कोई आंच नहीं आई है।

आज जब यूपीएससी अपने 100 साल के इस बेमिसाल सफर का जश्न मना रहा है, तो यह समझना जरूरी है कि यह सिर्फ 'यूपीएससी' नाम के 100 साल नहीं हैं बल्कि यह जश्न है उस संस्था के वजूद का है जो 1926 में बनी और जिसने वक्त के साथ खुद को एक लोकतांत्रिक देश के सांचे में बखूबी ढाला।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC के 100 साल, कैसे हुई थी शुरुआत, जानें IAS-IPSC बनाने वाले आयोग की कहानी