UPRTOU: राजर्षि टंडन मुक्त विवि में ₹7.37 करोड़ का घोटाला, CBI की शिकायत पर जांच शुरू
यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2015-19 के दौरान ₹7.37 करोड़ का दाखिला घोटाला सामने आया है। सीबीआई की शिकायत पर यूपी शासन ने प्रयागराज डीएम को तीन सदस्यीय कमेटी से जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) में दाखिले और परीक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये के भारी घपले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शैक्षणिक सत्र 2015-16 से 2019-20 के दौरान ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में ₹7 करोड़ से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगा है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ घपला?
कौशाम्बी जनपद के कड़ा अलीपुरजीता निवासी शिकायतकर्ता आनंद कुमार ने 8 अक्तूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2015 से 2019 के बीच जब विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी, तब बड़ी संख्या में छात्रों से एडमिशन फीस तो ली गई, लेकिन उस फीस की पूरी रकम विश्वविद्यालय के मुख्य बैंक खातों में जमा नहीं की गई।
शिकायतकर्ता ने पुख्ता दस्तावेजों के हवाले से दावा किया है कि बैंकों के माध्यम से प्राप्त कुल प्रवेश शुल्क और कुल छात्रों की वास्तविक संख्या के आधार पर मिलने वाली राशि के बीच बहुत बड़ा अंतर है। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, यह अंतर कुल 7,37,30,757 रुपये (सात करोड़ सैंतीस लाख तीस हजार सात सौ सत्तावन रुपये) पाया गया है। आरोप है कि ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली को पारदर्शी बनाने के नाम पर लागू की गई व्यवस्था का अधिकारियों ने कथित तौर पर दुरुपयोग किया और विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपये का चूना लगाया।
CBI से लेकर शासन तक मची हलचल, रडार पर बड़े अधिकारी
इस गंभीर वित्तीय अनियमितता की आंच विश्वविद्यालय के बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई है। शिकायत पत्र में तत्कालीन प्रवेश प्रभारी और वर्तमान परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीके द्विवेदी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता ने इन अधिकारियों की कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्तियों की भी जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) या सीबीआई से कराने की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने 31 अक्तूबर 2025 को उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद, यूपी शासन के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने 27 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी (DM) प्रयागराज को पत्र भेजकर जांच के कड़े आदेश जारी किए। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने तुरंत तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जिसने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, जब इस मामले में आरोपी डॉ. जीके द्विवेदी से बात की गई, तो उन्होंने बयान दिया कि उन्हें इस जांच के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


